{"_id":"57491b194f1c1b3207691a4f","slug":"fraud-with-property-dealer-38-lakhs-cheated","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन बेचने के नाम पर प्रापर्टी डीलर से धोखा, ठगे 38 लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन बेचने के नाम पर प्रापर्टी डीलर से धोखा, ठगे 38 लाख
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 28 May 2016 09:44 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रापर्टी डीलर को फर्जी दस्तावेज के आधार पर भूमि का बैनामा कर 38 लाख रुपये ठगने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को एक जालसाज को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से तीन लाख की नकदी के अलावा जाली दस्तावेज बरामद हुए। फर्जी मालकिन बनकर बैनामा करने वाली महिला समेत छह लोगों की अभी तलाश है।
विज्ञापन
पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल ने बताया कि विकासनगर के दिनकर विहार निवासी बिशन दत्त शर्मा ने शिकायती पत्र में बताया था कि पंकज अरोड़ा उर्फ सुलेमान ने अपने साथियों के साथ मेंहूवाला में 22 बीघा जमीन दिखाई थी। पंकज अरोड़ा ने झांसा दिया था कि यह जमीन बल्लूपुर में रहने वाली उसकी सास मुक्ता अरोड़ा की है।
विज्ञापन
महिला को बनाया फर्जी मालकिन
आरोप है कि जालसाजों ने एक महिला को सामने लाकर उसे मुक्ता अरोड़ा बताया था। बातचीत के बाद 38 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। फर्जी मालकिन खड़ी कर जमीन का बैनामा होने के साथ रकम उपलब्ध करा दी गई। बाद में खुलासा हुआ कि उन्हें फर्जी तरीके से जमीन बेची गई है।
विज्ञापन
आईजी ने बताया कि एसआईटी से आरोपों की जांच कराई गई तो पूरा फर्जीवाड़ा सामने आ गया। एसआईटी ने आरोपी पंकज को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि महिला और उसके अन्य साथियों के बारे में जानकारी मिल गई है, उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।