टैक्सी दिलाने के नाम पर NRI से बड़ी ठगी, उड़ा लिए डॉलर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार रोडवेज बस स्टैंड पर एक एनआरआई को मिले दो शातिरों ने टैक्सी दिलवाने के नाम पर करीब 75 हजार की कीमत के डॉलर ठग लिए। डीआईजी गढ़वाल रेंज के आदेश के बाद इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। स्थानीय पुलिस रोडवेज बस स्टैंड के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुट गई है।
घटना पांच जनवरी की बताई जा रही है। स्थानीय रोडवेज बस स्टैंड पर ऋषिकेश जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे कुलदीप चंद भसीन पुत्र त्रिलोक चंद्र निवासी 12 एलबर्ट पैलेस ईस्ट क्रिल ब्राउन यूनाइटेड किंगडम को दो व्यक्ति मिले
उन्होंने कहा कि वह उसे ऋषिकेश जाने के लिए टैक्सी उपलब्ध करा देते है। एनआरआई ने बताया कि उसे डॉलर को भारतीय मुद्रा में बदलवाना है। एनआरआई ने विश्वास कर अपने करीब 806 डॉलर उन्हें दे दिए।
डीआईजी को ईमेल भेजकर दर्ज कराई शिकायत
आरोपियों ने जल्द टैक्सी और भारतीय मुद्रा लाने की बात कही। जब वह व्यक्ति काफी देर तक नहीं लौटे तब उसका माथा ठनक गया। वह काफी देर तक इंतजार करता रहा पर दोनों नहीं लौटे।
पीड़ित ने ऋषिकेश पहुंचकर डीआईजी गढ़वाल रेंज पुष्पक ज्योति को ईमेल पर अपनी शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की। नगर कोतवाली प्रभारी अनिल जोशी ने बताया कि एनआरआई की शिकायत पर इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए कोशिश कर रहे हैं। बस स्टैंड के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग भी चेक कर रहे हैं।