फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fraud in the name of car loan.

बिना कार खरीदे हड़पे चार लाख, दो धरे गए

Sun, 29 May 2016 03:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 29 May 2016 03:22 AM IST
विज्ञापन
fraud in the name of car loan.
गिरफ्तार

बिना कार खरीदे ही बैंक का चार लाख रुपये का ऋण हड़पने के मामले में पुलिस ने दो जालसाजों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो साथी फरार बताए गए हैं।

विज्ञापन


जीएमएस रोड स्थित देना बैंक के प्रबंधक ने बंसत विहार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि बिजनौर के अब्दुलपुर निवासी दिनेश कुमार ने 2013 में  कार लोन हेतु आवेदन किया था। धर्मपुर की सुभ प्रीमियर फर्म की तरफ से फर्जी कोटेशन बनाकर चार लाख का ऋण प्राप्त कर लिया।
विज्ञापन


कार खरीदने के बजाय धन का दुरुपयोग
आरोपी पक्ष ने कार खरीदने के बजाय धन का दुरुपयोग किया। इंदिरा नगर चौकी प्रभावी बलदेव सिंह ने बताया कि बैंक ने जब कार की आरसी मांगी तो आरोपी टरकाते रहे। इन लोगों ने बिना कार खरीदे ही रकम को निजी कार्यों में खर्च कर लिया। विवेचना के दौरान पता चला कि दिनेश और सुरेन्द्र प्रताप निवासी कौलागढ़ ने अपने साथी चेतराम और दीपक सिंघल के साथ मिलकर यह जालसाजी की। पुलिस ने शनिवार को दिनेश और सुरेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रजिस्ट्री पर फर्जी तरीके से लिया ऋण
क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में रजिस्ट्री पर फर्जी तरीके से बैंकों से लाखों रुपये का ऋण लेने के मामले में रुड़की के तीन लोगों के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा कायम कराया गया है।

क्लेमेंटटाउन निवासी महेन्द्र सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि राजकुमार अग्रवाल, दीप चंद और तेजपाल निवासीगण रुड़की ने फर्जी तरीके कई रजिस्ट्री में बैंकों से ऋण प्राप्त कर लिया। ऋण का भुगतान न किए जाने पर बैंकों की जांच में यह खुलासा हुआ है। पुलिस ने रात में आरोपी दीपचंद और तेजपाल को गिरफ्तार कर लिया। जबकि, तीसरा आरोपी फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed