फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fraud in online shopping.

ऑनलाइन खरीदा मोबाइल फोन, मिला धन वर्षा यंत्र

Sat, 03 Jan 2015 09:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 03 Jan 2015 09:38 PM IST
विज्ञापन
fraud in online shopping.

ऑनलाइन शापिंग में जहां ग्राहक सस्ता सामान खरीद रहे हैं, वहीं इसमें धोखा खाने वालों की भी कमी नहीं है। ऐसे लोग कंपनियों से शिकायत भी करते हैं, लेकिन कोई फायदा नहीं होता है।

विज्ञापन


उत्तराखंड के श्रीगर में बीते वर्ष ऑनलाइन शॉपिंग में एक दर्जन से अधिक धोखाधड़ी के मामले सामने आए हैं। इनमें एक मामला जानकर तो आप ऑनलाइन शॉपिंग करने से पहले सावधानी जरूर बरतेंगे। एक व्यक्ति ने ऑनलाइन ऑर्डर देकर माइक्रोमैक्स मोबाइल फोन बुक कराया पर जब डिलीवरी पहुंची तो होश उड़ गए।
विज्ञापन


वीरबल सिंह पुंडीर ने बताया कि उसे कॉल आई थी कि माइक्रोमैक्स फोन में इन दिनों स्कीम चल रही है। आठ हजार का फोन ढाई हजार रुपये में दिया जा रहा है। स्कीम की बात सुनकर उसने डिमांड दे दी। जब डिलीवरी मिली, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

शानदार पैकेट के अंदर रखा मिला धनवर्षा यंत्र

fraud in online shopping.

शानदार पैकेट खोला उन्हें उसके अंदर मोबाइल फोन के बजाय धनवर्षा यंत्र रखा मिला। जब उसने पार्सल में लिखे पते पर संपर्क किया, तो वह भी फर्जी निकला।

रखें सावधानी
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के पूर्व सदस्य राकेश ध्यानी बताते हैं कि उन्होंने कई बार पोस्ट ऑफिस में युवाओं को आंसू बहाते देखा है। युवा उत्सुक होकर ऑनलाइन शापिंग के वीपीपी छुड़ाने डाकघर आते हैं, लेकिन पैकेट को खोलते हुए ही उनकी सारी खुशी काफूर हो जाती है। इन पैकेट्स के अंदर मंगाई गई वस्तु के बजाय कुछ और निकलता है।

इसके अलावा भी कुछ समस्याएं हैं। एसएसबी के जवान ने अगस्त माह में एक ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी से मोबाइल फोन खरीदा। मोबाइल फोन की बैटरी खराब होने पर उसने मोबाइल वापस कर अपने 10 हजार रुपये मांगे। कंपनी उसे रुपये लौटाने के नाम पर घुमा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed