फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fraud in job in malaysia.

नौकरी के लिए गए मलेशिया, दी खौफनाक यातनाएं

Thu, 02 Apr 2015 05:15 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, सितारगंज
ब्यूरो / अमर उजाला, सितारगंज Updated Thu, 02 Apr 2015 05:15 PM IST
विज्ञापन
fraud in job in malaysia.

एक कबूतरबाज ने कथित तौर अपने बहन-बहनोई और भाई के साथ मिलकर तीन युवकों को विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े सात लाख रुपए ठग लिए।

विज्ञापन


कबूतरबाज ने तीनों युवकों को टूरिस्ट वीजा पर मलेशिया भेज दिया। जहां युवकों ने नौकरी के बदले जेल में यातनाएं झेलीं। पीड़ित युवकों ने पुलिस से कबूतरबाजों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


बुधवार को गोविंदपुर गांव निवासी अनिल कुमार पुत्र कोमल प्रसाद, दीनदयाल पुत्र मोहन लाल और निर्मल सिंह पुत्र सुखवंत सिंह ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि लौका गांव के एक युवक ने अपने भाई, बहन और बहनोई के साथ मिलकर सिंगापुर में नौकरी दिलाने का झांसा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मलेशिया हवाई अड्डे पर सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा

fraud in job in malaysia.

आरोप लगाया कि सिंगापुर में 70 हजार रुपए प्रति माह वेतन के हिसाब से नौकरी दिलाने के नाम पर युवक ने तीनों से ढाई-ढाई लाख रुपए ठग लिए। कहा कि युवक ने उन्हें टूरिस्ट वीजा पर मलेशिया भेज दिया। 19 मार्च को मलेशिया हवाई अड्डे पर उतरते ही सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया और जेल में डाल दिया।

जहां सप्ताह भर तक भूखे प्यासे जेल में रहे और यातनाएं सहीं। 26 मार्च को यहां लौटने के बाद युवकों को आपबीती बताई। कहा कि युवक द्वारा साढ़े सात लाख रुपए लेने के बावजूद उनके साथ धोखाधड़ी की गई, जिससे उन्हें मानसिक और आर्थिक क्षति हुई है।

उन्होंने पुलिस से आरोपी कबूतरबाज युवक और उसके भाई, बहन, बहनोई के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और विदेश भेजने के नाम पर ठगे गए साढ़े सात लाख रुपए वापस दिलाने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक डीआर आर्य ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि तहरीर आई है तो उसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed