फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fraud couple arrested

ढाई करोड़ की ठगी में फरार दंपत्ति गिरफ्तार

Wed, 28 Dec 2016 08:58 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 28 Dec 2016 08:58 PM IST
विज्ञापन
fraud couple arrested
गिरफ्तार - फोटो : file photo

स्पेशल टास्क फोर्स और पुलिस ने करीब ढाई करोड़ की ठगी के मामले में वांछित चल रही दंपत्ति को हरियाणा के गुड़गांव में छापा मारकर गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


मुख्य आरोपी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था। इनके खिलाफ चेक बाउंस के एक दर्जन के करीब मामले विचाराधीन है। दोपहर बाद दंपत्ति कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। आईजी संजय गुंज्याल ने टीम को दस हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है। 
विज्ञापन


एसटीएफ के एसएसपी रेणुका देवी ने बताया कि वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के अभियान के तहत खबर मिली कि जमीन घोटाले में वांछित चल रहे अवनीश बंसल और उसकी पत्नी भारती बंसल की हरियाणा के बादशाहपुर (गुड़गांव) में छिपे हुए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एसटीएफ के उप निरीक्षक संतोष शाह और पटेलनगर की बाजार चौकी प्रभारी नरोत्तम बिष्ट की संयुक्त टीम दंपत्ति को गिरफ्तार कर बुधवार को यहां पहुंच गई। एसएसपी ने बताया कि यह दंपत्ति ढाई करोड़ रुपये से अधिक की जमीनी धोखाधड़ी में वांछित थी। अवनीश बंसल पर तो पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था।


दंपत्ति ने अकेले देहरादून में करीब ढाई करोड़ की ठगी की है। बहादराबाद हरिद्वार के बहादराबाद निवासी शशि कुमार, इंजीनियर एंकलेव देहरादून निवासी सुनील कुमार से 16-16 लाख रुपये वसूल थे। डालनवाला में जागृति विहार मेरठ निवासी विष्णु शरण रस्तौगी ने आवासीय भूमि बेचने के नाम पर 70 लाख 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। 

ऐसे देते हैं धोखाधड़ी को अंजाम
आरोपी दंपत्ति पहले किसी जमीन का सौदा कर उसका एंग्रीमेंट कर लेते थे। पेशगी के रुप में यह लोग पार्टी से पांच से दस लाख रुपये वसूल लेते थे। बाद में धोखा देकर जमीन किसी तीसरे को बेच दी जाती थी। पेशगी देने वाले को जब तक खेल का पता चलता, यह दंपत्ति फरार हो जाती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed