{"_id":"06a94695cd0a2350ea5dd138c4586c95","slug":"fraud-caught-by-dehradun-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"पकड़ा गया ‘स्कूटी वाला ठग’","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पकड़ा गया ‘स्कूटी वाला ठग’
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 01 Mar 2014 10:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून में दुकानदारों के लिए सिरदर्द बना ‘स्कूटी वाला ठग’ पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी दुकानदारों को बातों में उलझाने बाद धोखे से सामान उड़ा देता था।
विज्ञापन
अकेले दून में वह 11 दुकानों से चोरी कर चुका है। गुरुवार देर रात पटेल नगर पुलिस ने चंद्रमनी में चोरी का सामान बेचने जाते वक्त धर दबोचा। उसके घर से चोरी की कार, स्कूटी के साथ कई कीमती सामान मिला है।
विज्ञापन
दिन-दहाड़े चोरी कर चंपत हो जाता
पुलिस ने बताया कि आरोपी अमित कुमार (35) कौलागढ़ की सैनिक बस्ती का रहने वाला है। आरोपी कई जगह शोरूम पर दिन-दहाड़े चोरी कर चंपत हो जाता था। करीब 3-4 महीने पहले पटेल नगर में दो शोरूम में चोरी के दौरान स्कूटी का नंबर ट्रेस हो गया।
विज्ञापन
तब से पुलिस स्कूटी (यूके07 एएक्स: 1454) को ट्रेस कर रही थी। गुरुवार देर रात चंद्रमनी में वह सामान बेचने जाते वक्त पकड़ा गया। उसके अमित के मकान से पंजाब नंबर की कार, शोरूम्स से चुराईं साड़ियां, सूट, कंबल, टायर, डीवीडी प्लेयर भी मिला। एसएसपी अजय रौतेला ने बताया कि अमित बड़ा चोर लग रहा है। पंजाब पुलिस के जरिए सूचनाएं जुटाई जा रही हैं।
दो दिन में 11 एफआईआर
अमित ने पटेलनगर थाना क्षेत्र में चार, कोतवाली में दो, नेहरू कालोनी में दो, डालनवाला में एक और गढ़ी कैंट में दो वारदातें कबूली हैं। पुलिस को उम्मीद जगी कि चोर हाथ आ सकता है तो चोरी के शिकार दुकानदार बुलाकर दो दिन में 11 एफआईआर दर्ज करा दीं।
कौलागढ़ में खरीदा 28 लाख का मकान
मूल रूप से जालंधर शहर (पंजाब) के मोहल्ला नंबर-20 का अमित नौ महीने पहले ससुराल दून आया और लॉन्ड्री का काम करने लगा। इस बीच चोरियां भी शुरू कर दीं। इस दौरान कौलागढ़ में 28 लाख का मकान भी खरीदा।