फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fraud by olx online shopping website

OLX से लगाया चोरी के मोबाइल को ठिकाने

Sat, 27 Dec 2014 01:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Sat, 27 Dec 2014 01:43 PM IST
विज्ञापन
fraud by olx online shopping website

उत्तराखंड में रुड़की पुलिस ने फर्जी बिल के माध्यम से मोबाइल बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी व्यक्ति ओएलएक्स साइट पर विज्ञापन देकर फर्जी बिल के माध्यम से मोबाइल फोन बेच रहा था।

विज्ञापन


पुलिस ने उसके कब्जे से तीन मोबाइल फोन और एक मोबाइल विक्रेता की तैयार की गई फर्जी बिल बुक बरामद की है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

घटनाक्रम के मुताबिक शहर निवासी नदीम ने एक युवक से ओलएक्स साइट के माध्यम से मोबाइल फोन खरीदा था। मोबाइल फोन खरीदने पर युवक ने उसे प्रेम मंदिर रोड स्थित हाद्विक टेलीकॉम की दुकान का बिल दिया था। नदीम बृहस्पतिवार को हाद्विक टेलीकॉम की दुकान पर बिल की जांच पड़ताल करने के लिए पहुंचा तो पता चला कि यह बिल फर्जी है।
विज्ञापन


दुकान के स्वामी अशोक कुमार ने बताया कि यह मोबाइल उनकी दुकान से नहीं खरीदा गया है। इसके बाद अशोक कुमार ने सिविल लाइंस कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर दबोच लिया

fraud by olx online shopping website

एसएसआई आरके सकलानी ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच करते हुए ओएलएक्स विज्ञापन साइट की जांच की तो उसी युवक द्वारा दूसरा मोबाइल फोन बेचने का भी विज्ञापन दिया गया था।

इसके बाद पुलिस ने दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क साधकर मोबाइल खरीदने की बात कही। गुरुवार शाम युवक होटल सेंटर प्वाइंट के पास मोबाइल बेचने के लिए पहुंचा। सादी वर्दी में पहुंचे पुलिसकर्मियों को आरोपी ने हाद्विक टेलीकॉम की दुकान का बिल दिया तो उसे मौके पर दबोच लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम इमरान निवासी मुकर्रबपुर बताया। एसएसआई सकलानी ने बताया कि आरोपी चोरी के मोबाइलों को फर्जी बिल के जरिए बेचता था। उसके कब्जे से तीन मोबाइल और फर्जी बिल बुक बरामद की गई है। पुलिस पूछताछ कर रही है।

प्रेस स्वामी से भी होगी पूछताछ
एसएसआई सकलानी ने बताया कि जिस प्रेस में आरोपी ने फर्जीं बिल बुक छपवाई है। उस प्रेस स्वामी से भी पूछताछ की जाएगी। उसने किस तरह से गलत तरीके से दूसरे के नाम की बिल बुक छापी है। दूसरा यह कि प्रेस स्वामी ने बिल बुक पर अपना नाम और फोन नंबर मुद्रित नहीं किया है। इसकी जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed