फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fraud by husband and wife

पति-पत्नी ने की 27 लाख की धोखाधड़ी, मामला सुनेंगे तो चौंक जाएंगे

Sun, 11 Jun 2017 07:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला,देहरादून Updated Sun, 11 Jun 2017 07:11 PM IST
विज्ञापन
fraud by husband and wife
money

सहस्त्रधारा रोड स्थित अमन विहार में धोखाधड़ी से फ्लैट बेचने का मामला प्रकाश में आया है। ठगी के शिकार व्यक्ति ने एक दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एसआईटी की विवेचना में ठगी की पुष्टि होने के बाद ही रायपुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


थाना पुलिस के मुताबिक एमडीडीए कालोनी निवासी मनोज राठौर का अमन विहार में फ्लैट था। फ्लैट बनाने के लिए मनोज ने केनरा बैंक से होम लोन लिया था। मनोज राठौर ने उक्त फ्लैट को 2014 में तेग बहादुर रोड निवासी सिद्धार्थ को 27 लाख 50 हजार में बेच दिया।
विज्ञापन


मनोज ने फ्लैट पर होम लोन लेने की बात सिद्धार्थ से छिपाए रखी। पुलिस के मुताबिक सिद्धार्थ ने जब फ्लैट की ऑरिजनल रजिस्ट्री मांगी तो मनोज टालमटोल करने लगा। सिद्धार्थ को शंका हुई और उसने छानबीन की। पता चला कि फ्लैट में होम लोन है और रजिस्ट्री बैंक में बंधक है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सिद्धार्थ के मुताबिक मनोज से उसने नगदी वापस मांगी। मनोज कई महीनों तक टालमटोल करते रहा। पुलिस में शिकायत करने की चेतावनी देने पर मनोज और उसकी पत्नी रेनुका राठौर जान से मारने की धमकी देने लगे।


सिद्धार्थ ने इसकी शिकायत एसआईटी में दर्ज कराई। एसआईटी में धोखाधड़ी की पुष्टि हो गई। रायपुर थाने के विवेचक प्रदीप रावत के मुताबिक मनोज और उसकी पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed