{"_id":"5c2e5f9dbd3e68716b78d7bcf103bad2","slug":"firing-during-marriage-ceremony","type":"story","status":"publish","title_hn":"डांस करते हुए गिरा बच्चा, डॉक्टर ने बोला गोली लगी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डांस करते हुए गिरा बच्चा, डॉक्टर ने बोला गोली लगी
अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Thu, 05 Dec 2013 06:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार में भाजपा नेता सुभाष चंद्र के पुत्र की शादी में गोली चलने से 10 साल का आशु बुरी तरह घायल हो गया। यह गोली आशु को डीजे पर डांस करने के दौरान लगी।
विज्ञापन
गोली लगने के बाद बच्चे को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां बृहस्पतिवार सुबह ऑपरेशन के बाद घुटने में फंसी गोली निकाल ली गई। जिला अस्पताल में दाखिल बालक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस आंखें मूंदे बैठी
इस गोलीकांड के बाद भी शहर कोतवाली पुलिस आंखें मूंदे बैठी हुई है। भाजपा नेता सुभाष चंद्र की पत्नी किरण जैसल मायापुर क्षेत्र से भाजपा पार्षद हैं। बुधवार को उनके बेटे रवि जैसल की शादी का कार्यक्रम ऋषिकुल मैदान में आयोजित किया गया था।
विज्ञापन
पीडब्लूडी कालोनी निवासी रोहित अपने छोटे भाई आशु के साथ विवाह में शरीक होने पहुंचे थे। देर रात डीजे पर डांस कर रहा आशु अचानक गिर पड़ा। पैर से खून रिसने लगा, मगर किसी की समझ में कुछ नहीं आया। तुरंत बालक को जिला अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने बालक को गोली लगने की पुष्टि की।
प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। बृहस्पतिवार सुबह आशु का ऑपरेशन किया गया। डा. एन के जौहरी ने बालक के घुटने में फंसी गोली निकाल दी। बडे़ भाई रोहित ने बताया कि पिता पेशे से राज मिस्त्री हैं। छोटा भाई ऋषिकुल के एक निजी स्कूल में कक्षा दो का छात्र है।
पुलिस को शिकायत करने की बात पर भाई ने कहा कि यह फैसला पापा ही लेंगे। उधर, नगर कोतवाली के एसएसआई नवीन जुरान ने बताया कि घटना संज्ञान में है। पीड़ित पक्ष ने शिकायत नहीं की है। पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है। पुलिस की ओर एफआईआर दर्ज न करने के सवाल पर वह चुप्पी साध गए।
वीडियो रिकार्डिंग होगी मददगार साबित
शादी की वीडियो रिकार्डिंग से गोली चलाने वाले शख्स की पहचान हो सकती है। डीजे पर उस समय कई युवक डांस कर रहे थे। आशु के बडे़ भाई रोहित के मुताबिक डीजे के शोर में गोली चलने की आवाज सुनाई नहीं दी, न ही उसने किसी को असलहे के साथ देखा।
हत्या होने पर भी करेंगे तहरीर का इंतजार!
भाजपा नेता पुत्र की शादी में हुए गोलीकांड को पुलिस नजरअंदाज कर रही है। वारदात के कई घंटे बाद भी इस संबंध में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस तहरीर न मिलने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ रही है। पुलिस की जिम्मेदारी यही है तो मर्डर की किसी वारदात के बाद अगर तहरीर नहीं मिली तो क्या पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं करेगी। साफ है पुलिस अपना पल्ला झाड़ने की कोशिश कर रही है।
क्या कहता है नियम
लाइसेंसी असलहा का प्रदर्शन और फायरिंग करना नियम के खिलाफ है। लाइसेंस धारक तब तक फायर नहीं कर सकता, जब तक उसकी जान पर न बन आए। उस सूरत में भी उसे हमलावर के उस अंग पर गोली चलानी होगी, जिससे की उसकी जान न जाए।
रात में किया भर्ती, सुबह हुआ ऑपरेशन
देर रात अस्पताल में भर्ती कराया मासूम आशु रातभर कराहता रहा, पर उसका ऑपरेशन बृहस्पतिवार सुबह किया गया। उपचार में देरी से मासूम की जान भी जा सकती थी।
जिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डॉक्टर राजेश गुप्ता का कहना है कि रात में प्राथमिक उपचार दिया गया। बच्चे की हालत गंभीर नहीं थी। बृहस्पतिवार सुबह ऑपरेशन कर गोली निकाल ली गई। उपचार में कोई देरी नहीं हुई।