फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fighting for mining in udham singh nagar.

उत्तराखंडः खनन के लिए खूनी गैंगवार, कई घायल

Sun, 01 Mar 2015 02:31 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बाजपुर (ऊधमसिंहनगर)
ब्यूरो / अमर उजाला, बाजपुर (ऊधमसिंहनगर) Updated Sun, 01 Mar 2015 02:31 PM IST
विज्ञापन
fighting for mining in udham singh nagar.

उत्तराखंड के उधमसिंहनगर में खनन की जमीन को लेकर दो गुटों में खूनी गैंगवार हो गया। कोसी में खनन की जमीन को लेकर दोनों गुटों में लाठी- डंडे, सरिए और तलवारें चलने के साथ जमकर पथराव भी हुआ।

विज्ञापन


मारपीट में चार लोग घायल हो गए। इस दौरान एक स्कार्पियो क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद पीएसी तैनात कर दी गई है। एक पक्ष ने तहरीर देकर तमंचों से फायरिंग कर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।  
विज्ञापन


शनिवार को सुल्तानपुर पट्टी के पास कोसी नदी के गांव पटौटी क्षेत्र में खनन की जमीन कब्जाने को लेकर गांव गजरौला निवासी प्यारा सिंह और गुरदीप सिंह समर्थकों के साथ स्कार्पियो और बोलेरो वाहनों में सवार होकर पहुंचे। इस दौरान दोनों गुटों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों गुटों में जमकर लाठी, सरिए, तलवारें चली और पथराव हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे दहशतजदा  मजदूर इधर-उधर भाग गए। मारपीट में यूपी के गांव घोसीपुरा निवासी मोहम्मद हुसैन, सुल्तानपुर पट्टी के मोहल्ला शिवनगर निवासी विक्की सागर सहित चार लोग घायल हुए हैं।

चारों को काशीपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर मिलते ही सीओ राजीव मोहन, कोतवाल ओमप्रकाश शर्मा तथा नायब तहसीलदार प्रताप राम आर्य मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। पुलिस भूपेंद्र सिंह सहित दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

जाति शब्दों का प्रयोग करने का आरोप

fighting for mining in udham singh nagar.

कोतवाल शर्मा के अनुसार विक्की सागर की तरफ से चार नामजद सहित अन्य लोगों पर हथियार के बल पर जानलेवा हमला और अनुसूचित जाति शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।

सीओ के अनुसार मौके से कोई खोखा नहीं मिला जिससे फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार पिंचा ने बताया कि खनन जमीनी विवाद मामले में निष्पक्ष रुप से जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अवैध तरीके से खनन नहीं होने दिया जाएगा।

भूमि का मामला कोर्ट में विचाराधीन
गांव गजरौला निवासी प्यारा सिंह का गांव पटोटी के अंतर्गत कोसी नदी खनन क्षेत्र में 1.012 हेक्टेयर में से 0.600 हेक्टेयर नाप भूमि में उपखनिज बालू, बजरी, बोल्डर के चुगान के लिए पर्यावरण अनुमति के तहत पांच साल के लिए पट्टा 27-12-14 को स्वीकृत हुआ है।

इधर ग्रामीणों के अनुसार गांव गजरौला निवासी प्यारा सिंह, इसी गांव के गुरदीप सिंह और कश्मीर सिंह के बीच करीब 11 एकड़ जमीन का मामला काशीपुर कोर्ट में विचाराधीन है। उक्त भूमि को तीनों लोग अपनी बताते हैं। जिसको लेकर विवाद होता है।

खनन पट्टे की निरस्तीकरण की संस्तुति

पुलिस क्षेत्राधिकारी राजीव मोहन ने बताया कि विवादित मामले को लेकर प्यारा सिंह के खनन पट्टे को निरस्तीकरण करने की संस्तुति रिपोर्ट उपजिलाधिकारी को भेजी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed