पार्टी में किन्नर कर रहे थे डांस, 'किस' पर बिगड़ गई बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की क्षेत्र में बच्चे के जन्म की खुशी में किन्नरों के डांस के दौरान मेहमानों में मारपीट हो गई। नाच गाने के दौरान कुछ युवकों ने किन्नरों से एक महिला का किस करने के लिए बोला। उसके पति ने विरोध किया तो युवकों ने उसकी पिटाई कर दी। गंगनहर कोतवाली में लिखित तहरीर देकर शिकायत की गई है।
शहर में ईदगाह क्षेत्र में एक घर में बच्चे के जन्म की खुशी में दावत बुलाई गई थी। परिवार ने रिश्तेदारों के साथ-साथ अपने परिचितों को भी घर बुलाया। खुशी में नाच गाने के लिए किन्नरों को भी बुलाया गया था।
खाना खाने के बाद सभी लोग किन्नरों के नाच का लुत्फ उठा रहे थे। इसी बीच कुछ युवकों ने एक महिला की तरफ इशारा करते हुए किन्नरों से उसका किस लेने को कह दिया।
पति ने जताया ऐतराज तो युवकों ने पीट डाला
युवकों द्वारा किन्नरों को इशारा किए जाना महिला के पति को नागवार गुजरा। उसने ऐतराज जताया तो नाच गाने के दौरान कहासुनी हो गई। हाथापाई के बाद युवकों ने महिला के पति को पीट दिया।
इससे वह चोटिल भी हो गया। आरोप है कि मेजबान परिवार ने भी आरोपी युवकों का साथ दिया। हंगामा बढ़ने पर नाच गाना बंद करना पड़ा। पीड़ित ने रविवार की सुबह गंगनहर कोतवाली पहुंचकर पूरा माजरा बताया।
आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पूछताछ के लिए युवकों को कोतवाली बुलवाया है। कोतवाली प्रभारी जवाहर लाल ने बताया कि दोनों पक्षों से मामले की जानकारी लेते हुए जांच की जा रही है।