{"_id":"58c80fdd4f1c1bb66032a7ce","slug":"fight-between-two-communities","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली के बाद यहां हुआ खूनी संघर्ष, 12 ग्रामीण पहुंचे अस्पताल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होली के बाद यहां हुआ खूनी संघर्ष, 12 ग्रामीण पहुंचे अस्पताल
fight between two communities
Updated Tue, 14 Mar 2017 09:14 PM IST
विज्ञापन
fight
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली का त्योहार मनाने के दौरान चुनावी चर्चा क्या चली लोग आपस में ही झगड़ने लगे। मामला इतना बढ़ गया कि लोगों में जमकर लाठी डंडे चलने लगे।
विज्ञापन
कस्बा बहादराबाद में दो बिरादरियों में खूनी संघर्ष हुआ।
सरेराह लाठी डंडे चलने से अफरा तफरी मच गई। करीब आधे घंटे तक जमकर पत्थरबाजी हुई। खूनी संघर्ष में करीब 12 ग्रामीण घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाठियां फटकार कर उलझ रहे दोनों पक्षों को दूर तक खदेड़ा। तनाव को देखते हुए कस्बा क्षेत्र में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई।
विज्ञापन
होली के दिन कस्बा क्षेत्र के कुछ युवकों में चुनावी चर्चा के बाद तू तू मैं मैं हो गई। एक बिरादरी के गुस्साये युवकों ने दूसरी बिरादरी के दो युवकों की पिटाई कर दी। युवकों इसकी जानकारी अपने बिरादरी के लोगों को दी। इधर, पीटने वाले पक्ष के लोग भी एकत्र हो गए। चंद मिनटों में दोनों ही बिरादरी के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में लाठी डंडे चले। एक पक्ष की महिलाओं ने करीब आधे घंटे तक पथराव भी किया।
विज्ञापन
सूचना पर बहादराबाद पुलिस मौके पर पहुंची। तनाव को देखते हुए रानीपुर, सिडकुल पुलिस को भी बुला लिया। पुलिस ने लाठियां फटकार कर दोनों ही पक्षों के लोगों को खदेड़ा। मारपीट, पथराव में घायल हुए करीब 12 ग्रामीणों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां एक ग्रामीण की हालत गंभीर बनी हुई है।
थानाध्यक्ष मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि एक पक्ष की ओर से अमित चौहान ने सोनू, मोनू, पंकज, बिट्टू, संजय, धन्नू, रोमी के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। दूसरे पक्ष की ओर से बबलू ने पूर्व ग्राम प्रधान नीरज चौहान, प्रमोद चौहान, शालू चौहान, अमित चौहान समेत पंद्रह-बीस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एससीएसटी एक्ट समेत प्रभावी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।