फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fight between student

पार्टी में मारपीट के बाद, धारदार हथियार से वार

Tue, 22 Jul 2014 01:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 22 Jul 2014 01:19 PM IST
विज्ञापन
fight between student

रविवार देर रात बर्थडे पार्टी के दौरान छात्र नेताओं में हुआ बवाल मंगलवार को भी नहीं थमा। मंगलवार की दोपहर एबीवीपी से जुड़े छात्र राहुल राय पर जान लेवा हमला हुआ।

विज्ञापन


धारदार हथियार से किया हमला
राहुल पर धारदार हथियार से हमला किया गया। घायल दून अस्पताल में भर्ती है और उसे 70 टांके आए हैं।

बता दें कि पहले बर्थडे पार्टी और फिर सड़क पर दो छात्रगुटों की भिड़ंत ने रविवार रात पुलिस की नींद हराम किए रखी थी। रातभर कई बार हुई मारपीट में दो छात्रों के सिर फट गए, जबकि कई जख्मी हुए थे।
विज्ञापन


दोनों पक्षों ने डालनवाला और शहर कोतवाली में अलग-अलग तहरीर दी है। छात्रों के बीच हुए संघर्ष को छात्रसंघ चुनाव की गुटबाजी से जोड़कर देखा जा रहा है।

डालनवाला कोतवाली क्षेत्र के राजपुर रोड पर डेस्टिनेशन डांस क्लब में रविवार रात एक बर्थडे पार्टी चल रही थी। कुछ छात्रनेता यहां समर्थकों संग आए थे। देर रात तक सब झूमते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्लब के मालिक से हुआ विवाद
इस बीच पट्टू ग्रुप से जुड़े यश बिष्ट का क्लब के मालिक वासु से विवाद हो गया। एनएसयूआई से जुड़ा आलोक नेगी भी वहां था। आलोक ने वासु का समर्थन किया तो दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी।

वासु का सिर फट गया, जबकि आलोक को चोटें आईं। इसके बाद यश और उसके साथी निकल गए। डालनवाला निरीक्षक अनिल जोशी ने बताया कि वासु ने पट्टू ग्रुप के यश बिष्ट के अलावा एबीवीपी के मुकेश बिष्ट, प्रदीप रावत के खिलाफ तहरीर दी है।

उधर, साथी से मारपीट की सूचना मिलते ही एनएसयूआई कार्यकर्ता भी जुटने लगे। देर रात एनएसयूआई और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच डीएवी कॉलेज रोड पर गहमागहमी हुई।

तीखी नोकझोंक के बीच पुलिस मौके पर पहुंच गई और मारपीट से पहले मामला शांत करा दिया। यहां से दोनों गुट निकल गए। कुछ देर बाद सुलह के नाम पर दोनों पक्ष राजपुर रोड पर कांग्रेस भवन के सामने पहुंचे, लेकिन फिर भिड़ गए।

पुलिस ने किया छात्रों को काबू
छात्रनेताओं में जमकर लात-घूंसे चले। मुख्य सड़क पर छात्रों के बीच मारपीट की सूचना पर शहर कोतवाली की धारा चौकी पुलिस पहुंची और छात्रों को काबू किया।

बाद में एबीवीपी के मुकेश बिष्ट ने एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष विनीत प्रसाद भट्ट उर्फ बंटू, आलोक नेगी और वासु के खिलाफ शहर कोतवाली की धारा चौकी में तहरीर दी।


चौकी प्रभारी विनोद थपलियाल ने बताया कि रात में दोनों गुट नशे में थे। बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

उधर, सोमवार को डीएवी कॉलेज में तनातनी की स्थिति बनी रही। इसे देखते हुए पुलिस ने पहले ही कॉलेज में अतिरिक्त बल की व्यवस्था कर ली थी।

एनएसयूआई जिलाध्यक्ष की कार तोड़ी
सोमवार देर रात अज्ञात लोगों ने कांग्रेस भवन में खड़ी एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विनीत प्रसाद भट्ट की कार को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना को एनएसयूआई और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच हुई मारपीट से जोड़ कर देखा जा रहा है।

(नोटः इस खबर से संबंधित किसी भी सुझाव या सवाल के लिए मेल आईडी-rakeshk@mrt.amarujala.com और इस नंबर-9675501486 पर संपर्क कर सकते हैं।)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed