फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Father murdered his five year old son in roorkee

पिता ने सिर्फ इसलिए कर डाली पांच साल के बेटे की हत्या, खुद सुनाई अपनी हैवानियत की कहानी

Tue, 12 Jun 2018 09:32 AM IST
न्यूज डेस्क/ अमर उजाला, रुड़की/मंगलौर
न्यूज डेस्क/ अमर उजाला, रुड़की/मंगलौर Updated Tue, 12 Jun 2018 09:32 AM IST
विज्ञापन
Father murdered his five year old son in roorkee
killer father

पांच साल के धैर्य ने कभी सोचा भी नहीं था कि उसका पिता उसके साथ ऐसा करने वाला है। पांच वर्षीय मासूम की उसके पिता ने ही गला घोंटकर हत्या की और शव को खेत में फेंक दिया। दो दिन से अपहरण की झूठी कहानी बताकर पिता खुद ही पुलिस को गुमराह करता रहा।

विज्ञापन


जांच में पुलिस ने जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो पिता बाइक पर बच्चे को बैठाकर जाता दिखाई दिया। पुलिस ने पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने बच्चे का शव खेत से बरामद कर लिया है।  
विज्ञापन

 

धैर्य को चिप्स दिलाने बाहर निकला था

Father murdered his five year old son in roorkee
killer father

नौ जून  को मंगलौर के लालबाड़ा निवासी पांच वर्षीय धैर्य उर्फ कान्हा अचानक लापता हो गया था। पिता शोभित अग्रवाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह बेटे धैर्य को चिप्स दिलाने बाहर निकला था।

इसके बाद वह धैर्य को उसके चाचा के पास छोड़कर चला गया। तब से ही बच्चा गायब है। एसपी (देहात) मणिकांत मिश्रा ने बताया कि जांच में लोगों से पता चला कि धैर्य को उसके पिता के साथ अलग-अलग जगहों पर देखा गया।

इसके बाद कस्बे में विभिन्न जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। उसमें शोभित ही अपने बेटे को बाइक पर ले जाता दिखा। सोमवार को शोभित को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो वह टूट गया।
 

खर्च न उठा पाना बताया कारण

Father murdered his five year old son in roorkee
killer father

उसने नौ जून  को ही लिब्बरहेड़ी के समीप खेतों में ले जाकर धैर्य को गला घोंटकर मारने के बाद शव खेत में फेंकने की बात कबूल की। उसकी निशानदेही पर शव बरामद कर लिया गया। मां प्रियंका, चाचा और दादा-दादी को रो-रोकर बुरा हाल है।

क्षेत्र में हुई इस तरह की पहली घटना से हर कोई स्तब्ध और दुखी है। पुलिस ने अपहरण के मामले को हत्या की धारा में तरमीम कर दिया है। एसपी (देहात) ने बताया कि शोभित ने आर्थिक तंगी के चलते बच्चे का खर्च न उठा पाने को कारण हत्या की वजह बताया है, लेकिन उसके परिवार के अन्य सदस्यों की आर्थिक स्थिति ठीक है। ऐसे में पिता द्वारा बताए जा रहे कारणों की जांच की जा रही है। बताया गया है कि पिता शोभित पशु चारे की एजेंसी के साथ ही दवा की दुकान भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed