{"_id":"ab09077d28eab3e71fb4029f6fff8a9b","slug":"fake-pic-on-facebook-profile","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल साइट्स पर अपनी 'तस्वीर' देख दंग रह गई छात्रा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोशल साइट्स पर अपनी 'तस्वीर' देख दंग रह गई छात्रा
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 03 Mar 2014 08:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून में एक छात्रा का एकाउंट हैक कर किसी ने उसकी अश्लील तस्वीरें फेसबुक पर डाल दी। युवती के परिजनों ने एसएसपी से इसकी शिकायत की थी।
विज्ञापन
युवती के पिता बिजनेसमैन हैं। साइबर सेल की जांच के बाद नेहरू कालोनी थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
नेहरू कालोनी थाना क्षेत्र निवासी पीड़ित युवती एक इंस्टीट्यूट से मैनेजमेंट का कोर्स कर रही है। पिछले साल दिसंबर में छात्रा को कुछ सहेलियों ने फोन कर बताया कि फेसबुक आईडी पर उसकी अश्लील तस्वीरें पड़ी हुई हैं।
विज्ञापन
कई फोटो फेसबुक में अपलोड
छात्रा ने अपना फेसबुक एकाउंट खोला तो दंग रह गई। फेसबुक में कंप्यूटर के जरिए अश्लील तस्वीरों का चेहरा हटाकर छात्रा का लगाया गया था। इस तरह की कई फोटो फेसबुक में अपलोड की हुई थी। छात्रा ने अपने घरवालों को पूरा मामला बताया। छात्रा के पिता ने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
मुकदमा दर्ज कर लिया गया
साइबर सेल ने जांच की तो प्रथमदृष्ट्या यह पता लगा कि 4 और 5 दिसंबर के बीच किसी ने छात्रा के फेसबुक एकाउंट को हैक कर उसमें अश्लील तस्वीरें अपलोड की हैं।
प्राथमिक जांच के बाद नेहरू कालोनी थाने में छात्रा की तरफ से अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसओ नेहरू कालोनी प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि मामले की जांच निरीक्षक स्तर के अधिकारी करेंगे।