भीख मांगने आए बाबाओं ने महिला से की गंदी हरकत, लोगों ने सिखाया ऐसा सबक कि याद आ गई नानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार से कुछ दूर भाबर के झंड़ीचौड़ पश्चिमी में भीख मांगने आए दो बाबाओं ने एक महिला के साथ छेड़खानी कर दी। इसके बाद वहां ग्रामीणों ने उन बाबाओं को ऐसा सबक सिखाया कि नानी याद आ गई।
महिला के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीणों ने आरोपी बाबा की जमकर धुनाई कर दी। महिला ने छेड़खानी और अश्लील हरकत करने के मामले में कलालघाटी पुलिस चौकी में बाबा के खिलाफ तहरीर दी है।
पुलिस को दी तहरीर के अनुसार रायबरेली उत्तरप्रदेश निवासी पप्पू पुत्र बाबूराम और उदयराम पुत्र बुक्कू नाम के दो बाबा सुबह करीब ग्यारह बजे उसके घर पर भीख मांगने के लिए पहुंचे।
ग्रामीणों ने कर दी धुनाई
महिला को घर में अकेला देखकर उदयराम महिला के साथ अश्लील हरकत करते हुए छेड़खानी करने लगा। किसी तरह महिला बाबा के चुंगल से छूटकर भागी और शोर मचाने लगी। चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठे हो गए और उन्होंने आरोपी बाबा की जमकर धुनाई कर दी।
सूचना पर कलालघाटी पुलिस चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और बाबाओं को पुलिस चौकी ले गए। महिला ने आरोपी बाबा के खिलाफ छेड़खानी और अश्लील हरकत करने के मामले में कलालघाटी पुलिस चौकी में तहरीर दी है।
चौकी इंचार्ज विवेक राठी ने बताया की महिला से छेड़छाड़ के मामले में तहरीर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है, दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।