फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   drug dealer woman arrested

नशे की सौदागर ‘पुड़िया वाली आंटी’ गिरफ्तार

Sun, 19 Jan 2014 11:04 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 19 Jan 2014 11:04 AM IST
विज्ञापन
drug dealer woman arrested

राजधानी देहरादून में छात्रों को ब्राउन शुगर बेचती महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल
महिला से साढ़े पांच ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई है। महिला छात्रों के बीच ‘पुड़िया वाली आंटी’ के नाम से पहचानी जाती है। पटेलनगर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।

शुक्रवार रात पुलिस को पता लगा कि शिमला बाईपास एन्कलेव के समीप एक महिला कुछ छात्रों को नशे की पुड़िया बेच रही है। पुलिस के पहुंचते नशे की पुड़िया खरीद रहे छात्र वहां से भाग गए।
विज्ञापन


पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। महिला की पहचान अनीता (47) पत्नी स्वर्गीय सुखबीर निवासी मूलचंद एन्कलेव शिमला बाईपास के रूप में हुई। महिला ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। उनके भरण-पोषण के लिए वह करीब सात साल पहले नशे के इस धंधे में उतरी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह बरेली से नशे की खेप मंगाती है। यहां पर छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर इंस्टीट्यूट, कॉलेजों के छात्रों और मजदूरों को बेचती है। महिला 27 अगस्त 2009 को भी ब्राउन शुगर की तस्करी करने के आरोप में जेल जा चुकी है।

दून है सॉफ्ट टारगेट

शिक्षा का हब होने की वजह से नशे के धंधेबाजों के लिए दून सॉफ्ट टारगेट बना हुआ है। हॉस्टल में रहने वाले छात्र आसानी से नशे के धंधेबाजों के जाल में फंस जाते हैं।


छात्रों, मजदूरों को फंसने के लिए शुरुआत में मुफ्त में भी नशा दिया जाता है। आदी होने पर उनसे मनमाना पैसा वसूला जाता है। अनीता से पूछताछ में पता लगा कि बरेली से नशे की खेप लाकर कई और तस्कर भी यहां बेचते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed