{"_id":"2e6dece47c9796440bb7103e56af5241","slug":"drama-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"शव से किडनी चोरी, अस्पताल में हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शव से किडनी चोरी, अस्पताल में हंगामा
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 05 Nov 2013 11:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश की राजधानी में शव से किडनी निकालने के आरोप पर परिजनों ने दून अस्पताल में हंगामा किया। परिजनों ने शव के दोबारा पोस्टमार्टम की मांग की। देर शाम अस्पताल प्रशासन ने इस तरह के आरोपों से साफ इनकार किया। परिजनों ने जिलाधिकारी से भी मामले की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
सड़क हादसे में हुई थी मौत
देवऋषिनगर, देहराखास निवासी विशाल ठाकुर उर्फ शानू (28) पुत्र प्रेमनाथ कंडक्टर था। बृहस्पतिवार को आईएसबीटी के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से विशाल घायल हो गया था। शुक्रवार देर रात उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को परिजनों ने देखा कि शव के बायीं तरह छेद हो रखा है। परिजनों ने आरोप लगाया कि शव से किडनी निकाली गई है।
विज्ञापन
हत्या की आशंका
परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताते हुए जिलाधिकारी से दोबारा पोस्टमार्टम कराने और गहन जांच की मांग की। इसे लेकर सोमवार को उन्होंने दून अस्पताल में हंगामा भी किया। विशाल की मां संतोष सिंह (58) ने बताया कि उनका छोटा बेटा बिट्टू भी पिछले साल संदिग्ध परिस्थितियों के चलते करंट लगने से मर गया था। अब दूसरे बेटे को भी किसी ने साजिश कर मार डाला है।
विज्ञापन
गलतफहमी में हुआ हंगामा
डॉक्टरों के समझाने पर परिजन देर शाम अस्पताल से जाने को तैयार हुए। दून अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. आरएस असवाल ने किडनी चोरी किए जाने के आरोप को निराधार बताया। पोस्टमार्टम के बाद शव की स्थिति देखकर परिजनों को गलतफहमी हो गई थी।