फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun prem nagar gang rape case victim wants to change statement

प्रेमनगर गैंगरेप प्रकरण: आरोपियों के स्टे लेने के बाद पीड़िता ने की बयानों में बदलाव करने की मांग 

Wed, 18 Jul 2018 09:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 18 Jul 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
dehradun prem nagar gang rape case victim wants to change statement
Gang-rape

प्रेमनगर में गैंगरेप पीड़िता ने एसएसपी को पत्र भेजकर अपने मजिस्ट्रेटी बयानों में बदलाव करने की मांग की है। हालांकि, अभी इस पत्र पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

विज्ञापन


इधर, इस कांड का चौथा आरोपी सागर चांदना भी उच्च न्यायालय से स्टे लेने में कामयाब हो गया है। जबकि, इससे पहले दो मुख्य आरोपी जितेंद्र तनेजा और अजय अरोड़ा घटना के अगले ही दिन ही हाईकोर्ट से स्टे ले चुके थे। गत 27 जून को पुलिस अपनी कमजोर पैरवी के चलते उनके स्टे को रद्द नहीं करा सकी थी, लिहाजा कोर्ट ने उन्हें 19 जुलाई तक का और वक्त दे दिया।
विज्ञापन


दरअसल, दो आरोपियों ने तो अगले ही दिन हाईकोर्ट से स्टे ले लिया था। जबकि, एक आरोपी एक महीने पुलिस की आंखों में धूल झोंकता रहा और अब जब वह पुलिस के पास आया तो उसके हाथ में कोर्ट का स्टे ऑर्डर था। बताया जा रहा है सागर चांदना की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने 30 जुलाई तक की रोक लगाई है। अब तक जो हुआ उसमें पुलिस की कमजोर पैरवी की बात ही सामने आ रही है। इस बात को खुद पुलिस अधिकारी भी मान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि अभी मुकदमे में चार्जशीट जमा नहीं की गई है। पुलिस अपनी ओर से हाईकोर्ट में स्टे के विरोध में काउंटर कर रहें हैं, लेकिन पुलिस के पक्ष का कमजोर रह जाता है। यह कमजोरी किस स्तर पर आ रही है, इसकी जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि पीड़िता का पत्र उन्हें मिला था कि उसे मजिस्ट्रेटी बयान बदलवाने हैं, लेकिन यह पुलिस के हाथ में नहीं है। इस प्रकरण पर पूरी तरह से नजर रखी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed