{"_id":"d1a1475ea3b7b7cc08c2b165218f113f","slug":"death-of-an-accused-in-police-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस अभिरक्षा में एक आरोपी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस अभिरक्षा में एक आरोपी की मौत
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 13 Apr 2014 02:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को देहरादून में लुटेरों ने डालनवाला में एक महिला के गले से चेन झपट ली थी। ईसी रोड पर बदमाश सीसीटीवी कैमरे में आ गए थे।
विज्ञापन
दारोगा समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित
जिसके बाद रविवार तड़के चार बजे पुलिस ने रंजीत मूल निवासी बिजनौर और उसके दोस्त निखिल को गिरफ्तार कर लिया था।
रविवार को पुलिस अभिरक्षा में रंजीत उर्फ लाला की मौत हो गई। जिसमें पुलिस दारोगा समेत चार पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। मामले में डीएम ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं।
बाइक नंबर स्पष्ट नहीं हो सका था
शनिवार की दोपहर घटना डालनवाला क्षेत्र में सरेराह हुई थी। अजबपुर की टीएचडीसी निवासी पीडब्लूडी कर्मचारी पीटी भट्ट की पत्नी दीपा भट्ट शनिवार तीसरे पहर सेंट जोजफ में पढ़ने वाले बेटे को दून इंटरनेशनल स्कूल की स्पोर्ट्स मीट में छोड़ गई थी।
विज्ञापन
लौटते समय दीपा ईसी रोड पर सड़क क्रास करने के इंतजार में खड़ी थी। इसी बीच बिना हेलमेट पहने आए बाइक सवार दो युवक गले से चेन झपट ले गए। महिला ने शोर भी मचाया, लेकिन बदमाश दिलाराम चौक की तरफ भाग गए थे।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में दोनों युवक आ तो गए, लेकिन बाइक नंबर स्पष्ट नहीं हो सका था।