पूजा के दौरान जरा सी बात पर बुजुर्ग के सिर पर हुआ खून सवार, गांव में मच गया कोहराम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुलदेवी की पूजा के दौरान जरा सी बात पर एक बुजुर्ग के सिर पर खून सवार हो गया है। उसने अपने साथी पर सीधे फायर झोंक दिए। आगे जानिए...
थाना देवप्रयाग के अंतर्गत दनाड़ा गांव (भरपूर पट्टी) में दो व्यक्तियों में मामूली कहासुनी खूनी खेल में तब्दील हो गई। आरोप है कि बीआरओ से सेवानिवृत्त एक व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से दूसरे व्यक्ति को गोली मार दी।
सूचना मिलने पर पुलिस और 108 वाहन घटनास्थल पर पहुंचे। हत्यारोपी गोली मारने के बाद फरार हो गया। टिहरी जिले की भरपूर पट्टी में स्थित दनाड़ा गांव में ग्रामीणों की कुलदेवी की पूजा चल रही है।
शनिवार शाम लगभग सवा पांच बजे दनसाड़ा गांव निवासी रामदयाल (65) पुत्र कुंदी लाल की सिमस्वाड़ा तल्ला निवासी जज पाल (42) पुत्र मंगलू के साथ कहासुनी हो गई। इसी दौरान रामदयाल ने लाइसेंसी बंदूक से जजपाल पर फायर झोंक दिया। गोली सीधे जजपाल के सीने में लगी, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आरोपी और मृतक दोनों ही दनाड़ा
गांव में पूजा में शामिल होने आए थे। गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। दोनों आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं इस घटना से गांव में कोहराम मच गया। ग्राम प्रधानपति ने पुलिस को इस गोलीकांड की सूचना दी।
थानाध्यक्ष देवप्रयाग विनोद ङ्क्षसह राणा ने बताया कि पूजा के दौरान आपस में विवाद होने पर रामदयाल ने जजपाल की गोली मार दी। आरोपी की तलाश की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस गांव में लिखापढ़ी कर रही थी।