युवक की हत्या कर गन्ने के खेत में फेंकी लाश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार जिले के झबरेड़ी कलां गांव के पास गन्ने के खेत में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के शरीर पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं।
बृहस्पतिवार की देर शाम करीब साढ़े सात बजे ग्रामीणों ने एक 26 वर्षीय युवक का शव गन्ने के खेत में पड़ा देख पुलिस को सूचना दी।
थानाध्यक्ष कुलवंत सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने आसपास के कई ग्रामीणों को मौके पर बुलाकर पहचान के प्रयास किए। लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई।
हत्या करने के बाद फेंकी गई लाश
थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक के शरीर पर धारदार हथियारों से किए गए वार के निशान मिले है। युवक सफेद रंग की कमीज और पैंट तथा काले रंग के जूते पहने हैं।
उन्होंने आशंका जताई की संभवत कहीं और हत्या करने के बाद शव को छिपाने के इरादे से यहां फेंका गया है। उन्होंने बताया कि मृतक की शिनाख्त करने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।