फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   daughter died in accident

ट्रॉली से कुचलकर बेटी की मौत, मां समेत दो घायल

Thu, 20 Feb 2014 07:15 PM IST
अमर उजाला, झबरेड़ा
अमर उजाला, झबरेड़ा Updated Thu, 20 Feb 2014 07:15 PM IST
विज्ञापन
daughter died in accident

लखनौता चौराहे के पास स्कूटी और बाइक सवार तीन लोगों को ट्रैक्टर-ट्राली ने कुचल दिया। हादसे में बेटी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मां समेत दो लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


हादसा उस समय हुआ जब दुपहिया वाहनों की भिड़ंत हो गई और तीनों ही लोग सड़क पर गिर पड़े और पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली ने उन्हें कुचल दिया। दोनों गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


बाइक-और स्कूटी में हुई भिड़ंत
घटनाक्रम के मुताबिक झबरेड़ा थानाक्षेत्र के भलस्वागाज निवासी 42 वर्षीय सुनीता पत्नी रविन्द्र और उसकी 20 वर्षीय पुत्री शालू स्कूटी से बृहस्पतिवार को देवबंद की तरफ से लौट रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनौता चौराहे के पास बाइक सवार 30 वर्षीय अरविंद कुमार निवासी सिमलाना बडगाव सहारनपुर से इनकी स्कूटी की भिड़ंत हो गई। दोनों दुपहिया वाहनों की भिड़ंत होने के बाद तीनों लोग सड़क पर गिर पड़े।


इसी बीच पीछे की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने इन्हें कुचल दिया।

मौके पर बेटी की मौत
हादसे में शालू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शालू की मां सुनीता और बाइक सवार युवक अरविंद गंभीर रुप से घायल हो गई।

हादसा घटित होने के साथ ही आरोपी चालक ट्रैक्टर-ट्राली को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।

लोगों ने दी पुलिस को सूचना
हादसे की सूचना आसपास के लोगों ने झबरेड़ा पुलिस को दी। सूचना पाकर झबरेड़ा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने गंभीर हालत में सुनीता और अरविंद को सिविल अस्पताल भेजा।

जहां से दोनों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने वाहन कब्जे में लेने के साथ ही ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरु कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed