{"_id":"b6bae2ae4df8cbf5f4af213015ffee30","slug":"dalhi-based-tourist-killer-sent-to-jail-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चकराता घूमने आए कपल के हत्यारों को भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चकराता घूमने आए कपल के हत्यारों को भेजा जेल
ब्यूरो/अमर उजाला, पुरोला (उत्तरकाशी)
Updated Fri, 14 Nov 2014 02:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से चकराता घूमने आए पर्यटक जोड़े की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपियों को बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
वहीं, बुधवार को भी पुलिस ने यमुना नदी के किनारे युवती के शव की तलाश की, पर पता नहीं चला। डबल मर्डर के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी चकराता (देहरादून) निवासी राजू, कुंदन, बबलू और गुड्डू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
आरीपी ने मानी हत्या की बात
बुधवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर उन्हें न्यायिक हिरासत में नई टिहरी जेल भेज दिया गया।
टैक्सी चालक राजू ने गिरफ्तारी के बाद पुलिस की पूछताछ में माना है कि उसने साथियों के साथ मिलकर दोनों की हत्या की थी। युवती का शव उत्तरकाशी की सीमा में फेंक दिया था। घूमने आए युवक-युवती लाडोसराय में रहते थे।
विज्ञापन
कैंडल मार्च निकाल कर दी श्रद्धांजलि
सैलानी जोड़े की हत्या से पछवादून से लेकर जौनसार बावर तक आहत है। बुधवार को विभिन्न संगठनों ने कैंडल मार्च निकाल कर जोड़े की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। विकासनगर में जनसंघर्ष मोर्चा ने अस्पताल रोड से शहीद स्मारक तक कैंडल मार्च निकाला।
विज्ञापन