फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   criminal attack on couple out of nainital high court

हाईकोर्ट के गेट पर नवविवाहित जोड़े पर हमला

Mon, 08 Sep 2014 09:16 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो / अमर उजाला, नैनीताल Updated Mon, 08 Sep 2014 09:16 AM IST
विज्ञापन
criminal attack on couple out of nainital high court

हरिद्वार ज्वालापुर से पुलिस सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट आ रहे युगल पर हाईकोर्ट गेट के पास हमला होने पर हाईकोर्ट ने गंभीर रुख अपनाते हुए कहा कि हाईकोर्ट परिसर में इस प्रकार की दूसरी घटना है।

विज्ञापन


न्यायालय ने सुरक्षा न देने पर पुलिस कर्मियों फटकार लगाने के साथ ही पुलिस को आदेश दिया कि युगल को समुचित सुरक्षा प्रदान की जाए। इस प्रकरण में शाम को कोर्ट ने नैनीताल के एसएसपी विमी सचदेवा को तलब भी किया। दोनों अंतर सामुदायिक शादी के बाद सुरक्षा के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश केएम जोसेफ एवं न्यायमूर्ति वीके बिष्ट की संयुक्त खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। ज्वालापुर हरिद्वार निवासी युवती और अन्य ने हाईकोर्ट में अपनी सुरक्षा के लिए याचिका दायर की थी। उसने माता-पिता और भाइयों से जानमाल का खतरा होने के चलते पुलिस सुरक्षा दिलाने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी सुरक्षा के लिए दोनों आ रहे थे हाईकोर्ट
युगल ने हाल ही में विवाह किया था लेकिन परिजनों की ओर से धमकाने पर वह अपनी सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट आ रहे थे। इस प्रकरण की सुनवाई शनिवार सुबह सवा दस बजे होनी थी।

युवती का आरोप है कि वे अपने अधिवक्ता के साथ हाईकोर्ट के गेट के अंदर प्रवेश कर ही रहे थे कि गेट के पास ही उसके भाई सहित 10-15 लोगों ने उन पर हमला कर दिया। उन्हें किसी तरह अधिवक्ताओं और अन्य लोगों ने बचा कर हाईकोर्ट में पेश किया।

हाईकोर्ट ने मामले में गंभीर रुख अपनाते हुए हाईकोर्ट में तैनात सुरक्षा कर्मियों को तलब किया और एसएसपी को भी व्यक्तिगत रूप से बुलाने के लिए सरकार की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता को निर्देश दिए।

युगल को पुलिस सुरक्षा में भेजा हरिद्वार
बीते दिनों अंतर सामुदायिक विवाह बंधन में बंधे तथा परिजनों का विरोध झेल रहे युगल पर हाईकोर्ट गेट परिसर के समीप हुए हमले से शनिवार को पुलिस के हाथ पांव फूल गए। घटना के बाद पुलिस ने नव दंपति को चिकित्सा परीक्षण के बाद हाईकोर्ट पहुंचाया।

बाद में हाईकोर्ट के आदेशों के क्रम में उन्हें सुरक्षा के साथ हरिद्वार रवाना किया गया। ज्वालापुर हरिद्वार निवासी युवक और वहीं की युवती ने बीते दिनों प्रेम प्रसंग के चलते विवाह कर दिया था। युवती के परिजन इससे खासे खफा थे, जिससे दोनों को जानमाल का भय बना हुआ था।

इसी कारण दोनों ने हाईकोर्ट में प्रार्थना पत्र दायर कर सुरक्षा की गुहार की थी। शनिवार की सुबह यह युगल किसी तरह नैनीताल क्लब चौराहा क्षेत्र तक पहुंच गए। सुबह करीब 10 बजे जैसे ही वह हाईकोर्ट की ओर बढ़ रहे थे कि करीब 100 मीटर दूर कुछ लोगों ने इस युगल पर हमला कर दिया।

सूचना पर ट्रैफिक पुलिस कर्मी मनोज कुमार व एसआई राजेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। मौके पर भीड़ बढ़ती देख हमलावर फरार हो गए। हाईकोर्ट के निर्देश पर पुलिस दोनों को बीडी पांडे अस्पताल लाई जहां उनका चिकित्सा परीक्षण कराया गया।

इसके बाद उन्हें न्यायालय ले जाया गया। पुलिस के मुतबिक युवती ने बताया कि उसके सगे और चचेरे भाइयों ने उन पर हमला किया। इधर, कोतवाली टीआर वर्मा का कहना है कि युवती के परिजनों की ओर से हरिद्वार थाने में युवक के खिलाफ युवती को बहला फुसलाकर भगाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।


जबकि युगल ने विवाह कर हाईकोर्ट में सुरक्षा गुहार का प्रार्थना पत्र दिया है। कहा कि युगल के हाईकोर्ट आने के बारे में उन्हें सूचना नहीं थी। घटना स्थल से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने त्वरित एक्शन लिया। दोनों को हरिद्वार रवाना किया गया है। मामले में कोतवाली में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed