जिस पति के लिए बदला धर्म, उसी से मिला धोखा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार के मंसा देवी मंदिर में चोरी छिपे शादी करने के छह साल बाद एक टीवी मैकेनिक दोबारा शादी करने जा रहा था। जब इसकी खबर कथित पत्नी को लगी तो युवती ने कोतवाली में पहुंचकर शिकायत की।
युवती का दावा है कि पति के कहने पर ही उसने हिंदू धर्म भी अपनाया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। मालूम हो कि मंगलवार को कनखल के गांव जगजीतपुर में उसकी बारात जानी थी।
मूलरूप से मंडावर बिजनौर की रहने वाली युवती हरिद्वार के सुभाषनगर में अपनी बहन के साथ रहकर बुटीक चलाती है। पुलिस को दी गई तहरीर में उसने बताया कि 2008 में उसने मोहल्ला तेलीयान कड़च्छ निवासी कवि कुमार से मंसा देवी मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से शादी की थी। दावा किया कि उसके पास शादी के फोटो एवं वीडियो भी है।
जानी थी बारात, पहुंच गया हवालात
आरोप लगाया कि अब उसका पति दूसरी शादी की तैयारी कर रहा है। जब इसकी जानकारी हुई तो सोमवार को वह ससुराल पहुंच गई, लेकिन जब बात नहीं बनी तो वे थाने पहुंची और पुलिस से शिकायत की।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति और जेठ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। विवेचनाधिकारी वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि युवती से फोटो एवं वीडियो मांगे गए हैं।
मालूम हो कि आरोपी पति की मंगलवार को कनखल के जगजीतपुर में बारात जानी थी, लेकिन पुलिस की कार्रवाई के बाद उसके सारे अरमान धरे रह गए। मंगलवार को दिनभर कोतवाली में युवक के परिजन और रिश्तेदार डटे रहे।