चकराता मर्डरः युवती की लाश मिली, नहीं हुई शिनाख्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बृहस्पतिवार को डामटा के पास यमुना नदी के किनारे एक युवती का शव बरामद हुआ है। चकराता में हुए दोहरे हत्याकांड में लापता युवती के शव की खोजबीन में लगी उत्तरकाशी पुलिस इसे लापता युवती का शव मानकर चल रही है।
लेकिन बिना अभी तक शव की पहचान न हो सकने के कारण पुलिस के सामने मुसीबत खड़ी हो गई है। पुलिस ने युवती के भाई को शिनाख्त के लिए कोलकाता से बुलाया है।
दिल्ली से चकराता घूमने आए युवक-युवती के हत्या आरोपियों की निशानदेही पर उत्तरकाशी पुलिस तीन दिनों से युवती के शव की तलाश में जुटी थी।
आरोपियों ने पूछताछ में युवती की हत्या कर लाखामंडल पुल से लाश को यमुना नदी में फेंकने की बात कही थी। स्थानीय लोगों ने कुछ दिन पूर्व डामटा के पास यमुना किनारे किसी महिला का शव देखे जाने की सूचना पुलिस को दी थी।
बहन नहीं कर पाई शिनाख्त, भाई को बुलाया
युवती के शवक की सूचना मिलने पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को इसी क्षेत्र में अपना खोज अभियान चलाया। सुबह करीब साढ़े दस बजे डामटा से नीचे करीब डेढ़ किमी दूर पुलिस को एक महिला का शव मिल गया। इसके बाद पुलिस ने चकराता हत्याकांड में मृत युवती की शिनाख्त के लिए पहुंची उसकी चचेरी बहन को शव दिखाया।
शव देखने के बाद चचेरी बहन असमंजस की स्थिति में है। वह शव की शिनाख्त नहीं कर पा रही है। पुलिस उपाधीक्षक महेंद्र रावत ने बताया कि शव की शिनाख्त के लिए अब कोलकाता से मृत युवती के भाई को बुलाया गया है। पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए शव को जिला अस्पताल उत्तरकाशी भेज दिया है।
यह था मामला
अभिजीत (26) और उसकी प्रेमिका दिल्ली से चकराता घूमने आए थे। 23 अक्तूबर को चकराता में चुंगी के पास उन्हें मुख्य आरोपी बोलरो चालक राजू दास पुत्र मोहन दास मिला। दोनों ने टाइगर फॉल जाने के लिए वाहन बुक करने की बात कही। वाहन में लोखंडी की सवारियां थी।
राजू ने सवारियां छोड़कर उन्हें ले जाने की बात कही। सवारियां छोड़ने के बाद जब राजू चुंगी पहुंचा तो उसके साथ वाहन में बबलू पुत्र ज्ञानू, गुड्डू पुत्र खन्या दास, कुंदन पुत्र मदी दास भी सवार हो गए। राजू ने इन्हें रास्ते में छोड़ने की बात कही थी।
इसके बाद सभी बोलरो में सवार होकर टाइगर फॉल पहुंचे। लौटने के दौरान आरोपी युवकों ने युवती से छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब युवक ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो रस्सी से गला घोटकर मार डाला। एक आरोपी ने मारने से पहले युवती से रेप की बात स्वीकारी थी। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।