युवती के गले से छीनी चेन, कैमरे में हुए कैद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार बदमाशों ने रविवार को आर्यनगर चौक के पास स्कूटी सवार युवती के गले से चेन झपट ली। दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग की घटना से ज्वालापुर पुलिस के हाथ पांव फूल गए। देर शाम तक चली चेकिंग के बाद भी चेन स्नेचर्स पुलिस के हाथ नहीं आए।
ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज के ठीक सामने गली में रहने वाली खुशबू अपनी बहन सुरभि के साथ ज्वालापुर में खरीददारी करने गई थी। दिन में करीब पौने तीन बजे लौटते समय जब दोनों बहनें आर्यनगर चौक के पास पहुंची तो अचानक पीछे से आए दो बाइक सवार युवकों ने पीछे बैठी खुशबू के गले से झपट्टा मारकर चेन लूट ली।
जब तक वे कुछ संभल पाती, तब तक चेन स्नेचर्स फरार हो गए। चेन स्नेचर्स श्रीनाथ नगर की गली से होते हुए सेंटमेंरी स्कूल के सामने से गायब हो गए।
कैमरे में कैद हुए चेन स्नेचर्स
बहनों ने घटना की सूचना सिटी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र सिंह रावत, एसएसआई अनुज सिंह, रेल चौकी प्रभारी दिलमोहन बिष्ट तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने चेन स्नेचर्स की धरपकड़ के लिए चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
नहीं पहना था हेलमेट
चेन स्नेचर्स के चेहरे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। पुलिस के अनुसार करीब 25 वर्ष की उम्र के रहे चेन स्नेचर्स ने हेलमेट भी नहीं पहना था, वे स्पलेंडर बाइक पर सवार थे। बाइक चला रहे चेन स्नेचर्स ने नीले रंग की स्वेटर पहनी थी।
नहीं नजर आई सीपीयू
अपराध की रोकथाम को सड़क पर उतारी गई सीपीयू घटना के बाद कहीं दूर-दूर तक नजर नहीं आई। यही नहीं बिना हेलमेट के ही आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया, लेकिन हेलमेट के पीछे दौड़ने वाली सीपीयू ने कहीं भी आरोपियों को रोकने तक का प्रयास नहीं किया।