फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cctv camera in girls hostel

गर्ल्स हॉस्टल के चप्पे-चप्पे पर थे सीसीटीवी कैमरे

Fri, 21 Mar 2014 10:00 PM IST
अमर उजाला, हल्द्वानी
अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Fri, 21 Mar 2014 10:00 PM IST
विज्ञापन
cctv camera in girls hostel

पिथौरागढ़ के चौकोड़ी में छात्राओं के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार हिमालया पब्लिक स्कूल का संस्थापक चंद्र सिंह कार्की नैनीताल में बैठकर ही गर्ल्स हॉस्टल के सीसीटीवी कैमरों से उन पर नजर रखता था।

विज्ञापन


उसने गर्ल्स हॉस्टल सहित हर क्लास रूम में सीसीटीवी कैमरे लगाए थे, जिन्हें इंटरनेट कनेक्टिविटी से जोड़ा गया था। पुलिस की जांच में ये चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है।
विज्ञापन


आरोपी का कहना है कि उसने छात्राओं की शरारत पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे उनके कमरे में लगाए थे।

आरोपी का इंटरनेट अकाउंट खंगालने में जुटी पुलिस

cctv camera in girls hostel

पुलिस इस बात की जांच में जुट गई है कि आखिर स्कूल में ऐसा क्या चल रहा था जो इतनी दूर से वहां पल-पल नजर रखी जा रही थी।

पुलिस इसका भी पता लगा रही है कि आरोपी इंटरनेट का इस्तेमाल ईमेल भेजने में तो नहीं करता था। अगर करता था तो उसके ईमेल्स में किन लोगों से और क्या क्या बात हुई। फोन रिकार्ड भी खंगाले जा रहे हैं।

एक माह की सीसीटीवी फुटेज सीज

cctv camera in girls hostel

जांच के दौरान पुलिस को ये भी पता चला कि गर्ल्स हॉस्टल के कमरों में भी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। क्यों लगाए गए थे, इसकी भी जांच की जा रही है।

मामले की जांच कर रहे सीओ पिथौरागढ़ हरीश चंद्र सती ने बताया कि एक माह की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिए गए हैं, जिनकी जांच की जाएगी। इसके अलावा पीड़ित छात्राओं के मेडिकल कराए जा रहे हैं। उनके बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि छात्राओं को टूर के नाम पर स्कूल प्रबंधन कहां ले जाता था।

विज्ञापन

विदेशी फंडिंग से चल रहा स्कूल

cctv camera in girls hostel

पुलिस की जांच में सामने आया है कि स्कूल को विदेशों से अच्छी फंडिंग हो रही है, जिसके एवज में वहां कुछ गरीब बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि समय-समय पर विदेशी लोग स्कूल में आते थे और कई दिन तक वहां रुकते भी थे।

विधायक निधि बने स्कूल के कमरे
सूत्रों का कहना है कि स्कूल के कुछ कमरे विधायक निधि से बनवाए गए हैं, लेकिन विधायक निधि कैसे निजी स्कूल के कमरों के निर्माण को दी गई, इसकी भी जांच की जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed