फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   case file by the minor in roorkee.

छेड़छाड़ पर नाबालिग खुद ही पहुंची मुकदमा दर्ज कराने 

Wed, 16 Mar 2016 07:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला,रुड़की Updated Wed, 16 Mar 2016 07:43 PM IST
विज्ञापन
case file by the minor in roorkee.
कोर्ट - फोटो : demo photo

पड़ोस के एक युवक ने  घर में घुसकर एक नाबालिग छात्रा से मारपीट और छेड़छाड़ की। इस पर छात्रा ने खुद अपनी तरफ से पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने पोक्सो एक्ट व मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।

विज्ञापन


शहर से सटे रामपुर में एक युवक मामूली बात से चिढ़कर पड़ोस के घर में घुस गया और कक्षा पांच में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि युवक ने छात्रा से छेड़छाड़ भी की।
विज्ञापन


परिजनों के विरोध पर आरोपी भाग निकला। इसके बाद छात्रा अपने परिजनों के साथ कोतवाली गंगनहर पहुंची और आरोपी इरफान के खिलाफ खुद तहरीर लिखकर पुलिस को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला देखते हुए पोक्सो एक्ट और मारपीट की धाराओं में आरोपी के खिलाफ मुकदमा कायम किया।

इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया। कोतवाली प्रभारी जवाहर लाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed