ऐसी चोरी सुनी है? पुलिस के कब्जे से ही कार उठा ले गए चोर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। लूटी हुई कार बरामद होने के बाद पुलिस के कब्जे से फिर चोरी हो गई। उत्तम शुगर मिल के निदेशक अशोक अग्रवाल की लूटी गई कार को देवबंद पुलिस ने चेकिंग के दौरान रात को ही बरामद कर लिया। लेकिन मामला तब दिलचस्प हो गया जब स्थानीय पुलिस कार को लेने देवबंद पहुंची तो पता चला कि कार पुलिस के कब्जे से ही चोरी हो गई है।
उत्तर शुगर मिल के निदेशक अशोक अग्रवाल की कार मंगलवार को दो बदमाशों ने होटल सेंट्रम के सामने से चालक ब्रहम सिंह को तमंचा दिखाकर लूट ली थी। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस मंगलौर, कोतवाली रुड़की, गंगनहर आदि सहित तमाम थानों की पुलिस ने नाकेबंदी कर कार की तलाश की।
इस संबंध में सहारनपुर, देवबंद और मुजफ्फरनगर आदि की पुलिस को भी वायरलेस किया गया था। जिसके चलते वहां भी चेकिंग कराई गई।
चेकिंग के दौरान देवबंद पुलिस ने लूटी गई कार को देर रात बरामद कर लिया। हालांकि बदमाश कार को छोड़कर भागने में कामयाब रहे।
कार को छोड़कर पुलिसकर्मी हटे और ले गए चोर
कार बरामद की सूचना देवबंद पुलिस ने मंगलौर पुलिस को रात को ही दे दी थी। पुलिस को कार लेने के लिए देवबंद गई भी थी। लेकिन देवबंद पुलिस ने कहा कि वह कार को अपने यहां बरामद दिखाकर जमा करा देगी। इस पर पुलिस वापस लौट आई।
बताया गया कि देवबंद पुलिस ने रात को उसी कार से गश्त आदि की और सुबह के समय कार में गश्त कर रहे पुलिसकर्मी कार को छोड़कर कहीं चले गए। इसी दौरान किसी ने कार को चोरी कर लिया।
इस बात की जानकारी मंगलौर पुलिस को बुधवार सुबह तब हुई जब पुलिस कार को लेने देवबंद पहुंची। लेकिन वहां जाकर पता चला कि कार वहां नहीं है।
एसएसपी हरिद्वार स्वीटी अग्रवाल ने बताया कि देवबंद पुलिस से सूचना आई थी कि कार को बरामद कर किया गया है। लेकिन अब कार उनके पास नहीं है। कार की तलाश कराई जा रही है।