फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   businessman wife killed by servant.

कारोबारी की पत्नी को नौकर ने बेरहमी से मारा, मेड पर भी हमला, देखिए CCTV वीडियो

Fri, 02 Sep 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Fri, 02 Sep 2016 10:44 PM IST
businessman wife killed by servant.
मृतका का फाइल फोटो और घर में फैला खून - फोटो : AmarUjala
हल्द्वानी के पॉश इलाके हीरानगर में शुक्रवार को दिनदहाड़े प्रमुख दवा व्यवसायी पंकज कंसल की पत्नी की उन्हीं के नौकर ने चाकू और बेसबॉल बैट से हत्या कर दी। इससे पूर्व नौकर ने किचन में काम कर रही नौकरानी पर भी चाकू और सरिया से वार किया।


नौकरानी के चिल्लाने की आवाज सुनकर ही दवा व्यवसायी की पत्नी उसे बचाने पहुंची थीं। हमले में नौकरानी का हाथ टूट गया। वारदात के बाद हत्यारोपी छत के रास्ते भाग गया। पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी में भी कैद हुई है। नौकरानी के मुताबिक आरोपी नौकर उसके पर्स से 10 हजार रुपये लेकर फरार हुआ है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। व्यवसायी की पत्नी की मौत के शोक में बाजार में दवा की दुकानें बंद रहीं।

पहले नौकरानी पर किया चाकू और सरिये से हमला

businessman wife killed by servant.
नौकरानी पर हमला करता नौकर - फोटो : CCTV

हीरानगर निवासी दवा व्यवसायी पंकज कंसल शुक्रवार सुबह रोज की तरह महिला अस्पताल के सामने अपने मेडिकल स्टोर चले गए। बेटा प्रकस कंसल दुर्गा सिटी सेंटर स्थित अपने प्रतिष्ठान पर चला गया और उनकी 11वीं में पढ़ने वाली बेटी स्कूल चली गई। घर में पंकज की पत्नी उमा कंसल (46), नौकरानी रीना (40) और नौकर संतोष (26) मौजूद थे।

करीब 10:30 बजे नौकरानी किचन में खाना बना रही थी तभी संतोष ने नौकरानी रीना पर चाकू और सरिया से हमला कर दिया। बचाव में रीना का हाथ टूट गया और अन्य जगहों पर भी चोट आई। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंची उमा कंसल ने बीच-बचाव का प्रयास किया।

नौकरानी संतोष के चंगुल से छूटकर बाथरूम में जा छिपी। इस बीच, उमा ने बेटे को फोन कर घटना की जानकारी देने लगी।

फोन करता देख चाकू और बैट लेकर टूट पड़ा मालकिन पर

businessman wife killed by servant.
हत्याकांड के बाद घर की जांच करते फॉरेंस‌िक एक्सपर्ट - फोटो : AmarUjala

उमा को फोन करता देख संतोष ने चाकू और बेसबॉल के बैट से उमा पर ही हमला शुरू कर दिया, जिससे उमा बेहोश होकर गिर पड़ीं। इस दौरान संतोष नौकरानी रीना के पर्स से 10 हजार रुपये लेकर छत के रास्ते फरार हो गया। इधर, घटना की जानकारी मिलने पर व्यवसायी का पुत्र और दुकान के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उस समय मकान के दरवाजे अंदर से बंद थे। किसी प्रकार व्यवसायी के कर्मचारी रोशनदान के रास्ते अंदर घुसे और दरवाजा खोला।

गंभीर रूप से घायल उमा को नवाबी रोड स्थित अग्रवाल क्लीनिक ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों ने उन्हें बृजलाल अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन सिर से अधिक खून बहने से उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर एसपी सिटी जसवंत सिंह चौहान, कोतवाल आरएस मेहता सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

चार सालों से घर में कर रहा था काम

businessman wife killed by servant.
सीसीटीवी में कैद नौकर की तस्वीर - फोटो : AmarUjala

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बेसबाल बैट को छत से बरामद किया। पुलिस आरोपी नौकर की तलाश कर रही है। इधर, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पूछताछ में पता चला कि मुक्तेश्वर के भ्याल गांव का रहने वाला नौकर संतोष व्यवसायी के घर चार सालों से, जबकि नौकरानी करीब 20 वर्ष काम कर रही थी।

एसपी सिटी यशवंत सिंह चौहान ने बताया कि हत्यारोपी नौकर को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की पांच टीमें गठित की गई है। पुलिस को जांच के दौरान दवा व्यवसायी पंकज कंसल के घर में नौकर संतोष का मोबाइल मिला है, लेकिन उसमें सिम नहीं है। पुलिस ने नौकरानी से पूछताछ की।

घटना के कारणों को जानने के लिए व्यवसायी के कार्यरत अन्य नौकरों से भी पूछताछ की जा रही है। फरार नौकर संतोष का मामा दिनेश भी व्यवसायी के यहां कार्यरत है। एसपी सिटी इस केस की मॉनीटरिंग खुद कर रहे हैं।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed