फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   businessman found missing from form house.

मेरठ का कारोबारी महिला मित्र संग अगवा, फार्म हाउस में था ठहरा

Sat, 20 Feb 2016 03:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 20 Feb 2016 03:11 AM IST
विज्ञापन
businessman found missing from form house.

दून के डूंगा स्थित फार्म हाउस से मेरठ का कारोबारी अपनी महिला मित्र के साथ अपहरण हो गया। कारोबारी को उनकी महिला मित्र के साथ बृहस्पतिवार रात नौकर फार्म हाउस में छोड़कर गया था। जब वह सुबह आया तो दोनों कार समेत गायब मिले।

विज्ञापन


उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ होने और बेड और तकियों पर खून के धब्बों से अनहोनी की आशंका के बाद पुलिस की मदद ली गई। हालांकि उनके साथ अनहोनी हुई है या अपहरण किया गया है यह साफ नहीं हो सका है। पुलिस शुरू में अपहरण और अनहोनी दोनो दिशा में जांच केंद्रित किए थी लेकिन देर रात अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया। अपहरण फिरौती के लिए किया गया है या रंजिशन, इन पहलुओं की जांच के लिए पुलिस टीम मेरठ में है।
विज्ञापन


मेरठ के बुढ़ाना गेट के पास स्वामी पाड़ा निवासी कारोबारी मनोज कुमार गुप्ता (38) दून में प्रापर्टी डीलिंग करने के साथ मोदीपुरम में एसडीएस ग्लोबल सुपर स्पेशिलटी हॉस्पिटल में साझीदार हैं। बृहस्पतिवार रात आठ बजे के करीब मनोज गुप्ता अपनी महिला मित्र के साथ कार से दून के प्रेमनगर डूंगा स्थित फार्म हाउस पहुंचे थे। यहां पर रात में खाना देने के बाद नौकर उमेश गुप्ता अपने घर चला गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेड पर पड़ा था खून, नौकर ने कवर धोए और तकिए जलाए

businessman found missing from form house.

शुक्रवार सुबह आठ बजे के करीब उमेश फार्म हाउस आया तो गेट खुला हुआ था। कार गायब होने के साथ ही गुप्ता भी अपनी मित्र के साथ नहीं मिले। फार्म हाउस के पिछले हिस्से में उमेश को खून लगे दो तकिए मिले। उमेश ने उनके कवर धोने के साथ तकियों को जला दिया।

इसके अलावा रात में लाया चिकन और दूसरा सामान भी आग में डाल दिया। निचले हिस्से में सफाई करने के बाद ऊपर गया तो पहली मंजिल पर लगे बिस्तर पर उसे खून दिखाई दिया तो उसने मनोज गुप्ता का फोन डायल किया, लेकिन वह स्विच ऑफ था। इसके बाद उमेश ने फार्म हाउस में साझेदार मुकेश मित्तल को फोन कर मामले की जानकारी दी।

अनहोनी की आशंका जताकर पुलिस को बुला लिया गया। एसपी सिटी अजय सिंह ने सीओ सिटी मनोज कत्याल, एसओ सहसपुर मुकेश त्यागी, एसओ बसंत विहार अबुल कलाम को साथ लेकर जांच पड़ताल की।

फोरेंसिक टीम ने लिए फिंगर प्रिंट

businessman found missing from form house.

विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम बुलाकर कमरे से फिंगर प्रिंट उठवाए। फार्म हाउस की बारीकी से जांच कराने के साथ आसपास के इलाके में कांबिग की गई, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। पुलिस टीम ने मनोज गुप्ता के दूसरे साझेदारों से काफी देर तक बातचीत की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. सदानंद दाते ने बताया कि जांच तो कई पहलुओं पर चल रही है। साफ तौर से कुछ कहना मुमकिन नहीं है, लेकिन प्रथम दृष्टया अपहरण के चांस ज्यादा दिख रहे हैं। प्रापर्टी अथवा गुप्ता का दूसरे तरह का कोई विवाद तो नहीं है। इसकी जानकारी के लिए पुलिस टीम मेरठ गई है।

गुप्ता के कमरे से मिले आपत्तिजनक सामान

businessman found missing from form house.

पुलिस को गुप्ता के फार्म हाउस से शराब की बोतल के अलावा सेक्स वर्धक गोलियां, कुछ और आपत्तिजनक सामान मिला है। मनोज गुप्ता के नौकर उमेश ने पुलिस को बताया कि मनोज रात में चिकन अपने साथ लेकर आए थे। जबकि दाल और चावल उसने बनाये थे। उमेश ने बताया कि मनोज गुप्ता के शराब और उनकी महिला मित्र के बीयर पीने के बाद उसने दोनों को खाना परोसा और वहां से चला गया था।

फार्म हाउस की गतिविधियों से लोग परेशान
डूंगा के फार्म हाउस में होने वाली गतिविधियों से आसपास के लोग काफी दिनों से परेशान हैं। लोगों का आरोप है कि यहां पर आये दिन देर रात तक हंगामा किया जाता है, जिससे लोगों को परेशानी होती है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार विरोध जताने के बाद भी इस पर रोक नहीं लग पाई। अब नई घटना के बाद फार्म हाउस का सच पुलिस के सामने आ गया है। इस फार्म हाउस में मनोज गुप्ता के अलावा चार अन्य साझीदार बताए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed