{"_id":"3fd45d5ce640ff901c565fb5b0a24d92","slug":"business-man-gave-three-lac-for-red-beacon","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालबत्ती के चक्कर में गवां दिए तीन लाख ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लालबत्ती के चक्कर में गवां दिए तीन लाख
अमर उजाला, लक्सर
Updated Wed, 05 Feb 2014 06:09 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश की सत्ता में बड़े पद के साथ लाल बत्ती की चाह रखने वाले कारोबारी से एक ठग ने तीन लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित को ‘न तो माया मिली और न ही राम’। पुलिस ने जालसाजी करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
लक्सर के कस्बे के मेन बाजार निवासी कारोबारी पूरणचंद ने लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि जून 2013 में रायसी क्षेत्र के बहबलपुरी गांव निवासी इलमचंद से उनकी मुलाकात हुई थी।
विज्ञापन
इलमचंद ने खुद को मानवाधिकार संस्था से जुड़ा होने की बात कही। उसने अपनी पहुंच ऊपर तक होने की बात बताई। उसने बताया था कि संस्था में एक लालबत्ती वाला पद रिक्त चल रहा है।
विज्ञापन
लालबत्ती दिलाने का किया था वादा
आरोपी ने सब्जबाग दिखाते हुए बताया था कि सरकारी गाड़ी के अलावा उसे किसी भी शिकायत पर कहीं भी छापेमारी करने का अधिकार मिलेगा। आरोपी ने उसे लालबत्ती की गाड़ी दिलाने का झांसा देते हुए तीन लाख 10 हजार रुपये ऐंठ लिए।
जब काफी दिन तक उसे कोई पद नहीं मिला तो उसने आरोपी को फोन मिलाया, लेकिन नंबर बंद मिला। जिसके बाद वह उसके घर पहुंचा तो आरोपी ने उसे धमकी देते हुए घर से निकाल दिया।
पुलिस को दी तहरीर
इसके बाद पीड़ित कारोबारी ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर पर इलमचंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।