फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   bsp leader beaten up in teasing case.

महिला से मिलने पहुंचा बसपा नेता, पति ने जमकर धुना

Fri, 10 Jun 2016 08:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर Updated Fri, 10 Jun 2016 08:51 PM IST
विज्ञापन
bsp leader beaten up in teasing case.
क्राइम

महिला से मिलने पहुंचे बसपा नेता की महिला के पति ने जमकर धुनाई की। बाद में पड़ोसियों की मदद से पुलिस के हवाले कर दिया। घटना हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र की है।

विज्ञापन


चजानकारी के अनुसार लक्सर क्षेत्र के एक गांव में बसपा नेता का एक महिला के साथ प्रेमप्रसंग चल रहा था। बृहस्पतिवार को महिला के पति के घर पर न होने के कारण नेता जी महिला के घर पहुंच गए।
विज्ञापन


नेता जी के पहुंचने के बाद अचानक महिला का पति भी घर पर आ गया। नेता जी को घर पर महिला के साथ देखकर पति ने आपा खो दिया। इस दौरान घर पर ही दोनों के बीच जमकर तू-तू, मैं मैं होने लगी। शोर सुनकर आस पास के कुछ लोग भी मौके पर पहुंच गए।  महिला के पति ने कुछ पड़ोसियों के साथ मिलकर नेता जी की जमकर धुनाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेता पुलिस के हवाले
बाद में महिला के परिजनों ने बसपा नेता पर महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पुलिस के हवाले कर दिया। एसएसआई प्रदीप बिष्ट ने बताया कि आरोपी फिलहाल पुलिस के कब्जे में है। दोनों पक्षों के मध्य फैसले का प्रयास किया जा रहा है। अभी तक महिला के परिजनों ने मामले में कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed