{"_id":"575adaf34f1c1b520a9c58a0","slug":"bsp-leader-beaten-up-in-teasing-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से मिलने पहुंचा बसपा नेता, पति ने जमकर धुना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला से मिलने पहुंचा बसपा नेता, पति ने जमकर धुना
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
Updated Fri, 10 Jun 2016 08:51 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला से मिलने पहुंचे बसपा नेता की महिला के पति ने जमकर धुनाई की। बाद में पड़ोसियों की मदद से पुलिस के हवाले कर दिया। घटना हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र की है।
विज्ञापन
चजानकारी के अनुसार लक्सर क्षेत्र के एक गांव में बसपा नेता का एक महिला के साथ प्रेमप्रसंग चल रहा था। बृहस्पतिवार को महिला के पति के घर पर न होने के कारण नेता जी महिला के घर पहुंच गए।
विज्ञापन
नेता जी के पहुंचने के बाद अचानक महिला का पति भी घर पर आ गया। नेता जी को घर पर महिला के साथ देखकर पति ने आपा खो दिया। इस दौरान घर पर ही दोनों के बीच जमकर तू-तू, मैं मैं होने लगी। शोर सुनकर आस पास के कुछ लोग भी मौके पर पहुंच गए। महिला के पति ने कुछ पड़ोसियों के साथ मिलकर नेता जी की जमकर धुनाई की।
विज्ञापन
नेता पुलिस के हवाले
बाद में महिला के परिजनों ने बसपा नेता पर महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पुलिस के हवाले कर दिया। एसएसआई प्रदीप बिष्ट ने बताया कि आरोपी फिलहाल पुलिस के कब्जे में है। दोनों पक्षों के मध्य फैसले का प्रयास किया जा रहा है। अभी तक महिला के परिजनों ने मामले में कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।