फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bsf women soldier molestation by constable in dehradun

हेड कांस्टेबल ने BSF की महिला जवान को होटल लेजाकर की शर्मनाक हरकत, इसके बाद...

Mon, 16 Apr 2018 11:07 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 16 Apr 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
Bsf women soldier molestation by constable in dehradun

बीएसएफ कैंप में ट्रेनिंग के लिए पहुंची ओडिसा की महिला जवान के साथ साथी ने होटल में छेड़खानी कर दी। पीड़ित की तहरीर के आधार पर राजपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


पीड़िता ने तहरीर में बताया कि रविवार को वह किसी काम के लिए देहरादून आई थी। देर रात उसे लौटने का कोई साधन नहीं मिला तो उसने अपनी यूनिट के हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह को फोन किया। चकराता निवासी सुरेंद्र सिंह छुट्टी पर दून ही आया हुआ था।
विज्ञापन


आरोप है कि सुरेंद्र सिंह कुछ देर बाद उसके पास पहुंचा और रात अधिक होने का हवाला देते हुए दून में ही रुकने की बात कही। इस पर दोनों राजपुर रोड स्थित एक होटल में कमरा लेकर रुक गए। आरोप है कि रात को सुरेंद्र ने पीड़िता के साथ छेड़खानी शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bsf women soldier molestation by constable in dehradun

विरोध करने पर उसने मोबाइल भी छीन लिया। आरोप है कि सुरेंद्र ने जान से मारने की भी धमकी दी। हालांकि पीड़िता के सख्ती दिखाने पर वह अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सका। सुबह महिला ने किसी तरह होटल के स्टाफ से संपर्क किया और उन्हें घटना की जानकारी दी।

इस पर आरोपी वहां से फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी हेड कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। सूचना मिलने पर बीएसएफ के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। थाना प्रभारी राजपुर अरविंद सिंह ने बताया कि आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed