फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bride came to beauty parlor, take flight and gone.

सजने के लिए ब्यूटी पार्लर आई दुल्हन फ्लाइट पकड़कर फरार

Sun, 15 Nov 2015 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 15 Nov 2015 09:09 AM IST
विज्ञापन
bride came to beauty parlor, take flight and gone.

शादी से एक दिन पहले सजने-संवरने के लिए ब्यूटी पार्लर आई दुल्हन योजनाबद्ध तरीके से विमान से दिल्ली फुर्र हो गई। बताया जा रहा है उसका दुबई में रहने वाले एक इंजीनियर से प्रेम-प्रसंग चल रहा है।

विज्ञापन


मामले में पुलिस ने ब्यूटी पार्लर संचालिका और आरोपी प्रेमी के दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। युवती की तलाश में एक पुलिस टीम दिल्ली भेजी गई है।

रायपुर क्षेत्र की युवती की शनिवार रात बारात आनी थी। इसके लिए परिवार में कई दिन से तैयारियां चल रहीं थी। दुल्हन ने संजने और संवरने के लिए शुक्रवार को ब्यूटी पार्लर जाने की जिद की तो परिजन उसे लेकर ईसी रोड स्थित ब्यूटी पार्लर आ गए।

विज्ञापन

दुबई में रहने वाले इंजीनियर से चल रहा है प्रेम-प्रसंग

bride came to beauty parlor, take flight and gone.

परिजन उसे छोड़कर दूसरे काम से चले गए। आरोप है कि युवती ब्यूटी पार्लर संचालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ जौलीग्रांट एयरपोर्ट तक ले गई। यहां से दुल्हन एक विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो गई।

परिजन जब ब्यूटी पार्लर पहुंचे तो दुल्हन गायब मिली। पहले तो परिजन अपने स्तर से उसकी तलाश में जुटे रहे। बाद में परिजनों ने दुल्हन के प्रेम-प्रसंग चल रहे हैं।

पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि राहुल नाम का युवक दुबई में इंजीनियर है, जिससे दुल्हन के प्रेम-संबंध चल रहे है।

ब्यूटी पार्लर संचालिका समेत दो को हिरासत में लिया

bride came to beauty parlor, take flight and gone.

पुलिस ने आशंका जताई कि प्रेमी के बुलावे पर दुल्हन दिल्ली गई है। उधर, पुलिस ने इस मामले में ब्यूटी पार्लर संचालिका को बुलाकर पूछताछ की। देर रात तक पुलिस कार्रवाई चल रही थी।

डालनवाला इंस्पेक्टर अनिल जोशी ने बताया कि दुल्हन योजनाबद्ध तरीके से गई है। यदि ब्यूटी पार्लर संचालिका की सांठगांठ पाई गई तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। दुल्हन को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed