{"_id":"cdbbafb51c76b0f0b3af63f88d9f9c21","slug":"boy-arrested-in-smuggling","type":"story","status":"publish","title_hn":" पुलिस का ‘जासूस’ तस्करी में गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस का ‘जासूस’ तस्करी में गिरफ्तार
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 02 Nov 2013 05:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून की रायवाला पुलिस ने चार स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसकी कीमत तीस लाख बताई जा रही है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन
एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि शनिवार को नेपाली तिराहे पर बिना नंबर की बाइक में सवार चार युवकों को पुलिस ने रोका। युवकों से 290 स्मैक और 170 चरस मिली। युवकों की पहचान शमीम पुत्र करीमुद्दीन निवासी गांव गंदेवड़ा गढ़ी पुख्ता शामली, यूपी, महेश कुमार पुत्र परमानंद भावसी ननौता रामपुर मनिहारन सहारनपुर, सोहन उर्फ सोनू कुमार पुत्र बृजपाल सिंह निवासी गोनिया जुड्डी चरथावल मुजफ्फरनगर और लक्ष्मण पुत्र रोहला सिंह नगला के रूप हुई।
विज्ञापन
बरेली से लाते थे नशा
नशे की खेप डोईवाला में ओमपाल नाम के ड्राइवर को पहुंचनी थी। सोहन (27) और लक्ष्मण (55) शाहजहांपुर व बरेली से नशा लाते हैं। शमीम और महेश कुमार देहरादून में ग्राहकों को नशा पहुंचाते हैं। ज्यादातर ग्राहक छात्र और मजदूर हैं।
विज्ञापन
मुखबिर है पकड़ा गया तस्कर
शमीम ने प्रेस कांफ्रेंस में कई थानेदारों और एसओजी का मुखबिर होने की बात कहकर पुलिस अधिकारियों को भी चौंका दिया। शमीम ने कहा कि उसने शराब, स्मैक व चरस के कई तस्कर पकड़ाए हैं। पिछले दिनों नेहरू कालोनी पुलिस ने भी उसकी मुखबिरी पर चरस तस्करों को पकड़ा था। उनके गिरोह के युवकों ने ही इस बार मुखबिरी कर उन्हें गलत तरीके से पकड़ाया है।