फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   baby girl killed in roorkee

5 साल की बच्ची से रेप का प्रयास, बेरहमी से कत्ल

Mon, 24 Feb 2014 06:21 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 24 Feb 2014 06:21 PM IST
विज्ञापन
baby girl killed in roorkee

उत्तराखंड के रुड़की में एक सिरफिरे युवक ने रविवार की रात पांच साल की अबोध बच्ची की अपहरण करने के बाद पत्थर से पीट-पीट कर बेरहमी से हत्या कर दी।

विज्ञापन


सुबह घटना का खुलासा होने पर पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर शव बरामद कर लिया। हत्या से पहले आरोपी ने बच्ची से दुराचार का प्रयास भी किया।
विज्ञापन


घटना से गुस्साए लोगों ने पुलिस अभिरक्षा में ही आरोपी की पिटाई कर दी और उसे भीड़ के हवाले करने की मांग को लेकर हाईवे जाम कर दिया। कई घंटे प्रदर्शनकारी गंगनहर कोतवाली को भी घेरे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी की है। यहां किराये पर रहने वाले एक हलवाई के बच्चे घर के पास ही दूसरी गली में अपनी नानी के यहां रविवार की रात खाना खाने गए थे।

खाना खाने के बाद उसकी पांच साल की बच्ची अकेली ही अपने घर आने के लिए चल दी। जबकि उसकी नौ वर्षीय बहन और सात वर्षीय भाई पीछे-पीछे आ रहे थे। इसी बीच बच्ची लापता हो गई। परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन पता नहीं चला। सूचना पर गंगनहर पुलिस भी रात भर तलाश में लगी रही।

पढ़ें, सत्ता की भूखी है बीजेपीः राहुल गांधी

बच्ची की हत्या की बात स्वीकारी
सोमवार सुबह पुलिस को पता चला कि बच्ची को सुभाष नगर में किराए पर रहने वाले मोहित के साथ रामनगर के आसपास देखा गया है। इस पर पुलिस हरकत में आई और आरोपी को घर से उठा लिया। पहले तो वह गुमराह करता रहा। सख्ती हुई तो आरोपी ने बच्ची की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली।


आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने आजादनगर चौक पर एक होटल के पीछे से बच्ची का शव बरामद कर लिया। घटना से गुस्साए लोगों ने गंगनहर कोतवाली में हंगामा कर दिया। इसी बीच पुलिस आरोपी को गाड़ी से लेकर कोतवाली पहुंची तो भीड़ ने पुलिस अभिरक्षा में आरोपी की धुनाई कर दी। पुलिस ने किसी तरह उसे भीड़ के चंगुल से मुक्त कराया।

पढ़ें, देहरादून में राहुल छीन लेंगे इनकी कुर्सी

पोस्टमार्टम कराया गया

लोगों को गुस्सा यहीं नहीं थमा उन्होंने गणेशपुर पुल पर हाइवे जाम कर दिया। लोग आरोपी को अपने हवाले करने की मांग कर रहे थे। एसएसपी सदानंद दाते ने एसपी देहात अजय सिंह, सीओ सिटी रेणू लोहाणी के साथ मौके पर आकर लोगों को समझाकर शांत किया।

एसएसपी ने बताया कि दो डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया है। दुराचार का पता लगाने के लिए स्लाइड जांच को भेजी गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी बच्ची के परिजनों से रंजिश रखता था। आरोपी मोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी मुलरुप से नजीबाबाद बिजनौर यूपी का निवासी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed