फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   auditor committed suicide.

घर वालों को किया फोन, टॉवर से लटककर दे दी जान

Wed, 18 Feb 2015 02:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Wed, 18 Feb 2015 02:34 AM IST
विज्ञापन
auditor committed suicide.

प्रधान डाकघर अल्मोड़ा के 58 वर्षीय ऑडिटर ने नगर से करीब पांच किमी दूर फलसीमा आईटीआई के जंगल में हाईटेंशन लाइन के बिजली टावर में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


मृतक ने आत्महत्या करने को जाने की सूचना सुबह पिथौरागढ़ परिजनों को फोन से दी। ऑडिटर का शव शाम को साढ़े चार बजे फलसीमा के जंगल में बिजली टॉवर में लटका मिला।
विज्ञापन


पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। आडिटर की आत्महत्या को बीते दिनों पोखरखाली उपडाकघर में हुए घोटाले से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिथौरागढ़ जिले के धनौड़ गांव निवासी भवानी दत्त कापड़ी (58) पुत्र जोगाराम कापड़ी यहां प्रधान डाकघर में ऑडिटर थे। मंगलवार सुबह उन्होंने अपने परिजनों को पिथौरागढ़ फोन किया कि वह पिछले कुछ समय से तनाव में चल रहे हैं और आत्महत्या करने जा रहे हैं। फोन सुनकर भवानी दत्त के परिजन सकते में आ गए।

हाईटेंशन लाइन से लटकी मिली लाश

auditor committed suicide.

परिजनों ने अल्मोड़ा पुलिस को इस संबंध में सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने भवानी दत्त की ढूंढखोज की। शाम के समय भवानी दत्त के परिजन भी अल्मोड़ा आ गए।

सायं करीब साढ़े चार बजे किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि फलसीमा आईटीआई के समीप बिजली के हाईटेंशन टावर में किसी व्यक्ति का शव रस्सी से लटका है। मौके पर पुलिस पहुंची और शव कब्जे में लिया।

मृतक के पुत्र गौरव कापड़ी और अन्य परिजनों ने शव की शिनाख्त की। एनटीडी पुलिस चौकी के इंचार्ज गणेश बनोला ने बताया कि मृतक ने सुबह पिथौरागढ़ परिजनों को फोन किया कि वह पिछले कुछ समय से तनाव में चल रहे हैं और आत्महत्या करने जा रहे हैं।

मृतक यहां पुलिस कार्यालय के समीप किराए के मकान में रहता था। मालूम हो कि पिछले दिनों उपडाकघर पोखरखाली में ग्राहकों द्वारा जमा धनराशि का लाखों का घोटाला हुआ है। इसकी जांच भी चल रही है। आत्महत्या के इस प्रकरण को घोटाले के मामले से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed