फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   attempt to rape in hostel at haridwar

कॉलेज हॉस्टल में युवती से रेप की कोशिश, छत पर चढ़कर बचाई आबरू

Fri, 24 Jun 2016 07:06 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 24 Jun 2016 07:06 PM IST
विज्ञापन
attempt to rape in hostel at haridwar
रेप

हरिद्वार स्थित एक आयुर्वेदिक कॉलेज के हॉस्टल में एक युवती ने छत पर चढ़कर अपनी आबरू बचाई। युवती को नौकरी दिलाने के बहाने से हॉस्टल में लाया गया था।

विज्ञापन


हॉस्टल के एक कमरे में युवती को बंद करके दुराचार का प्रयास किया गया। युवती ने हॉस्टल की छत पर चढ़कर शोर मचाते हुए आरोपी युवकों से खुद को बचा लिया।

कनखल थाना क्षेत्र एक आयुर्वेदिक कॉलेज का हॉस्टल है। शुक्रवार को एक नामी कंपनी में काम करने वाला एक युवक लक्सर क्षेत्र की एक युवती को कंपनी में नौकरी दिलाने के बहाने हॉस्टल में ले आया।
विज्ञापन


हॉस्टल के कमरा नंबर 13 में युवती की मुलाकात एक दूसरे युवक से एचआर बताकर कराई गई। नौकरी दिलाने की बातचीत करते हुए दूसरे युवक ने युवती को कमरे में बंद कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवकों के कब्जे से निकलकर शोर मचाते हुए हॉस्टल की छत पर पहुंची

attempt to rape in hostel at haridwar
rape - फोटो : demo pic

एक युवक कमरे के बाहर खड़ा रहा। कमरे में युवती के साथ दुराचार का प्रयास किए जाने पर युवती से शोर मचाया। वह किसी तरह से आरोपी युवकों के कब्जे से निकलकर शोर मचाते हुए हॉस्टल की छत पर पहुंच गई।

हॉस्टल की छत पर युवती को शोर मचाते देख सुरक्षा कर्मियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। इसी बीच आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने संस्था के कार्यालय में पहुंचकर पीड़ित युवती से बातचीत की।

पुलिस की ओर से मामले की सूचना पीड़िता के परिजनों को दी। कनखल थाना के कार्यवाहक थानाध्यक्ष भगत दास ने बताया कि पीड़िता की ओर से लिखित में कोई शिकायत नहीं मिलने पर उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

published By : Nirmala Suyal

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed