फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   army man raped woman

शादी का झांसा दे फौजी ने लूट ली युवती की इज्जत

Mon, 30 Dec 2013 01:33 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 30 Dec 2013 01:33 AM IST
विज्ञापन
army man raped woman

एक युवती ने फौजी पर शादी का झांसा देकर दुराचार करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है।

विज्ञापन


पटेलनगर थाने में एक बीस वर्षीय युवती ने रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि परवल निवासी सरफराज खान (25) को वह लंबे समय से जानती है। सरफराज फौजी है और इन दिनों दिल्ली में तैनात है।

होटल में बुलाकर किया दुराचार
युवती के मुताबिक दोनों में कुछ माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि सरफराज ने 26 अक्तूबर को उसे सहारनपुर रोड स्थित एक होटल में बुलाया और शादी का झांसा देकर दुराचार किया।
विज्ञापन


कुछ दिन बाद युवती ने शादी की बात कही तो वह इनकार करने लगा। फौजी के परिवार वालों ने भी मना कर दिया। आरोप है कि फौजी और उसके परिजनों ने युवती से मारपीट भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


धमकी भी दी
युवती को धमकी दी गई कि अगर उसने यह बात किसी को बताई या शादी के लिए दबाव डाला तो जान से मार दिया जाएगा।

मुकदमा दर्ज
पुलिस ने सरफराज के पिता होशियार खान और मां शाइना के खिलाफ मारपीट, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी का मुकदमा भी दर्ज कराया है।

पुलिस ने युवती का मेडिकल और मजिस्ट्रेटी बयान भी दर्ज करा लिए हैं। सरफराज की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दिल्ली भेजी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed