{"_id":"c60ba10d8e0b6a159183b3ac7667d4e9","slug":"ankit-thapliyal-murder-in-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकरौंदा हत्याकांड: परिवार ने डकैतों को पहचाना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकरौंदा हत्याकांड: परिवार ने डकैतों को पहचाना
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 30 Oct 2014 12:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के नकरौंदा के विवेक विहार में सहायक कृषि अधिकारी सुरेंद्र थपलियाल के घर डकैती के दौरान उनके बेटे अंकित की हत्या करने वाले चार डकैतों को थपलियाल परिवार ने पहचान लिया है।
विज्ञापन
आरोपियों की कराई गई शिनाख्त परेड
बुधवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में आरोपियों की शिनाख्त परेड कराई गई। दून पुलिस वारदात में शामिल रहे शहजाद, नदीम, साजिद और अखलाक को गिरफ्तार कर चुकी है। कोर्ट के आदेश पर बुधवार को सुद्दोवाला जेल परिसर में आरोपियों की शिनाख्त परेड कराई गई।
विज्ञापन
इस दौरान सुरेंद्र थपलियाल, उनकी पत्नी अंजलि और किराएदार शांति गुंसाई ने चारों बदमाशों को पहचान लिया। इस दौरान पीड़ित परिवार ने घटना के दौरान बदमाशों की गतिविधियों का भी जिक्र किया।
विज्ञापन
एसपी सिटी अजय सिंह का कहना है कि शिनाख्त परेड के बाद अभियोजन की कहानी पुख्ता हो गई है। फरार चल रहे अकरम और साजिद पहलवान के खिलाफ कुर्की वारंट प्राप्त करने की कार्रवाई चल रही है।
31 को हल्ला बोलेंगे ग्रामीण
अंकित हत्याकांड में दो आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के विरोध में 31 अक्तूबर को डीजीपी कार्यालय पर प्रस्तावित प्रदर्शन के लिए संघर्ष समिति तैयारी में जुटी हुई है। बुधवार को एकत्र हुए ग्रामीणों ने गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी जताई।
संघर्ष समिति के अध्यक्ष डॉ. एमएस नेगी ने बताया कि पुलिस अफसरों को नोटिस देकर आंदोलन की जानकारी दे दी गई है। ग्रामीण परेड ग्राउंड में एकत्र होकर जुलूस के रूप में डीजीपी कार्यालय पहुंचेंगे।