फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Amit Dikshit's murder case

जल्द उठेगा इस हाईप्रोफाइल हत्याकांड के राज से पर्दा, मिले अहम सुराग

Wed, 15 Mar 2017 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 15 Mar 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
Amit Dikshit's murder case
- फोटो : demo pic

हाल ही में हर‌िद्वार में हुए कंबल कारोबारी के हाईप्रोफाइल मर्डर के राज से अब जल्द ही पर्दा उठने वाला है। पुल‌‌िस को इस मामले में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। 

विज्ञापन


अमित दीक्षित उर्फ गोल्डी हत्याकांड में हाथ लगे सुराग के बारे में हालांक‌ि पुलिस अधिकारी सार्वजनिक तौर पर कुछ बोलने को तैयार नहीं है। माना जा रहा है कि जल्द ही इस हाईप्रोफाइल हत्याकांड के राज से पर्दा उठाया दिया जाएगा। 
विज्ञापन


निर्मला छावनी निवासी कंबल कारोबारी अमित उर्फ गोल्डी की उस वक्त गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी जब वे घर से दुकान जाने के लिए निकले थे। घर से कुछ दूरी पर ही तीन की संख्या में रहे मोटरसाइकिल सवार शूटरों ने उनकी हत्या कर  फरार हो गए थे। इस हत्याकांड से हरिद्वार के व्यापारियों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, केस के खुलासे के लिए हाथ पांव पटक रही पुलिस का फोकस संपत्ति विवाद पर ही आकर ठहरा था। इधर, हत्याकांड का खुलासा न होने पर व्यापारी वर्ग में रोष बना हुआ है। लेकिन अब हाईप्रोफाइल हत्याकांड के खुलासे के लिए दिशा मिल गई है। पुलिस की कई टीमें उस दिशा में आगे बढ़ भी गई है। कुछ संदिग्ध चिह्नित भी कर लिए गए हैं। पुलिस को पूरी उम्मीद है कि हत्याकांड के राज से जल्द पर्दा उठ जाएगा।


पुलिस टीमों ने वेस्ट यूपी, दिल्ली और मुंबई में डेरा डाला हुआ है।  हत्याकांड के तार संपत्ति से ही जुड़े हैं, ऐसी प्रबल आशंका है। हालांकि पुलिस अधिकारी इस बारे में सीधे- सीधे कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। नगर पुलिस अधीक्षक परमेंद्र डोबाल ने पूछने पर इतना बताया कि हत्याकांड की जांच चल रही है। पुलिस हर पहलू पर जांच में जुटी है। कुछ क्लू मिले हैं, उन पर पुलिस कार्य करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed