{"_id":"a2b98fe519360a8414ce6936190a6194","slug":"after-sex-boy-says-no-to-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारीरिक संबंध बनाने के बाद शादी से मुकर गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शारीरिक संबंध बनाने के बाद शादी से मुकर गया
अमर उजाला, डोईवाला
Updated Thu, 10 Apr 2014 08:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर हुई दोस्ती आखिर थाने पहुंच गई। युवती ने युवक पर शारीरिक संबंध बनाने के बाद शादी से मुकरने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पुलिस ने नामजद तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
फेसबुक पर हुई थी दोस्ती
युवती ने पुलिस को तहरीर में बताया कि कुछ दिन पहले फेसबुक पर एक युवक से दोस्ती हुई थी। युवक ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा।
घुमाने के बहाने एक होटल में ले गया और कोल्ड ड्रिंक में धोखे से नशीली वस्तु मिलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
आरोप लगाया कि जब उसने शादी का दबाव बनाया तो वह आनाकानी करने लगा और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। मोबाइल से बात करनी बंद कर दी और घर से गायब हो गया।
पुलिस ने किया मामला दर्ज
कोतवाल अनिल जोशी ने बताया कि नामजद तहरीर के आधार पर पुलिस ने गणेश सिंह निवासी टपकेश्वर रोड, गढ़ी कैंट, दून के खिलाफ 376 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बताया पीड़ित युवती मूलरूप से कानपुर की रहने वाली है। वह यहां एक कालेज में पड़ती है।
विज्ञापन