फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   acid attack on relatives

छींटाकशी करने पर तेजाब से हमला, 19 घायल

Tue, 10 Jun 2014 10:11 PM IST
अमर उजाला, हल्द्वानी
अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Tue, 10 Jun 2014 10:11 PM IST
विज्ञापन
acid attack on relatives

हल्द्वानी के इंद्रानगर इलाके में छींटाकशी के बाद हुए झगड़े में एक व्यक्ति ने पड़ोस में रहने वाले अपने रिश्तेदारों पर तेजाब फेंक दिया, जिससे 10 बच्चों सहित 19 लोग झुलसे गए।

विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। झुलसे लोगों को जैसे-तैसे बेस अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से सभी को एसटीएच रेफर किया गया है।

पुलिस ने तेजाब फेंकने के मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों के खिलाफ धारा 326 ए (एडिट एटेक)और 307 (जानलेवा हमला) में मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

छींटाकशी को लेकर बढ़ गया विवाद

acid attack on relatives

मोहम्मद जकी उर्फ जैकी का पड़ोस में रहने वाले अपने रिश्तेदार इरशाद से करीब दो माह से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। अक्सर उनके बीच कहासुनी होती रहती थी।

मंगलवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे इरशाद अपने परिवार के साथ दो ऑटो में सवार होकर काठगोदाम के लिए निकल रहा था। इसी बीच, जैकी की मां रहमत खातून ने उन पर छींटाकशी कर दी, जिस पर विवाद बढ़ गया।

मौके पर अन्य लोग भी जमा हो गए। इसी दौरान जैकी घर से बाहर निकला और उसने इरशाद के परिवार पर तेजाब फेंक दिया।

तेजाब की बोतलों के साथ आरोपी गिरफ्तार

acid attack on relatives

तेजाब फेंकने से वहां भगदड़ मच गई। तेजाब से इरशाद, उसका परिवार और कुछ अन्य लोग झुलस गए। झुलसे लोग तुरंत ही जैसे-तैसे बेस अस्पताल पहुंचे।

सूचना मिलते ही एसएसपी विम्मी सचदेवा, एसपी सिटी पंकज भट्ट और सीओ जीसी टम्टा मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां से जैकी को हिरासत में लेकर उसके पास से तेजाब की दो बोतलें भी कब्जे में ले ली।

पुलिस को शक है कि तेजाब की और बोतलें भी उसके पास हो सकती हैं।

विज्ञापन

घटना के बाद तनाव, पुलिस बल तैनात

acid attack on relatives

घटना के बाद इलाके में काफी तनाव बढ़ गया है। ऐहतियातन वहां पुलिस बल तैनात कर दिया गया। वहीं घायलों को एसटीएच रेफर किया गया है जहां उनका उपचार चल रहा हैं

तेजाब के हमले के घायल
नियाजन (85), रहमत खातून (80), नौशाद (42) दिलशाद (45), इरशाद (42), साईन (38), असद (21), मो. तुफेल (19), गजाला (16), सुमायला (14), अफसान (14), फैजान (6), मो. कैफ (3),  साहिद (3), अर्सी (3), नाजिया (8), अलीसा (8), दाउद (5) और समीर (2)। (सभी इंद्रानगर निवासी)।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed