{"_id":"5b0725834f1c1b956e8b4783","slug":"91527195010-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सघन चेकिंग’ के बीच महिला से पर्स लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
‘सघन चेकिंग’ के बीच महिला से पर्स लूटा
Updated Fri, 25 May 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘सघन चेकिंग’ के बीच महिला से पर्स लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
पुलिस तमाम दावों के बावजूद शहर में चेन और पर्स लूट की वारदातों पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। रात-दिन चेकिंग के दावे हो रहे हैं, लेकिन इस कथित चेकिंग के बीच से ही लुटेरे एक के बाद एक वारदात को अंजाम दे रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी लुटेरों ने सीमा द्वार के पास एक महिला से पर्स लूट लिया। पर्स में रुपये और मोबाइल फोन था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज चेक करने और सघन चेकिंग करने का दावा कर रही है। सीसीटीवी फुटेज में स्कूटर पर सवार बच्चे दिखाई दे रहे हैं, जिन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया।
वारदात वसंत विहार थाना क्षेत्र के सीमा द्वार के पास हुई। जानकारी के मुताबिक शाम करीब 6.30 बजे बीना भंडारी पत्नी त्रिलोक भंडारी निवासी इंदिरा नगर किसी काम से सीमा द्वार के पास आईं थीं। जैसे ही वे सीमा द्वार के समीप सब्जी की दुकानों के पास पहुंची तो पीछे से एक स्कूटर पर आए तीन बदमाशों उनके हाथ से पर्स छीनकर भाग निकले। महिला के शोर मचाने पर वहां भीड़ लग गई। किसी ने पुलिस को सूचना दी तो मौके पर चीता पुलिस भी पहुंच गई।
एसओ वसंत विहार हेमंत खंडूरी ने बताया कि महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में वारदात को अंजाम देने वाले स्कूटर पर सवार तीन बच्चे दिखाई दे रहे हैं। इसी आधार पर उनकी तलाश में चेकिंग शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
बदमाशों में नहीं रहा पुलिस का खौफ!
अब तक चेन और पर्स लूट की वारदातों में बाइक सवार बदमाशों के कारनामे सामने आ रहे थे। आए दिन बाइक सवार बदमाश वारदात कर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। अब बच्चे भी ऐसी वारदातों को अंजाम देने गए हैं। ऐसे में साफ है कि किसी संगठित गिरोह की सरपरस्ती में शातिर बदमाशों के अलावा अब बच्चों से भी वारदात को अंजाम दिलाया जा रहा है।
स्थान बदलकर चेकिंग का दावा
दरअसल, शहर में कुछ चुनिंदा जगहों पर भी रूटीन चेकिंग की जाती है। ऐसे में पुलिस ने बुधवार से इन स्थानों के अलावा कुछ अन्य स्थानों पर भी चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस का तर्क है कि निश्चित जगहों पर चेकिंग से संदिग्ध लोग बचकर निकल जाते हैं। इसलिए अब अप्रत्याशित जगहों पर चेकिंग की जा रही है। समय रहते वारदातों को अंजाम देने वालों को पकड़ा जा सके।