फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एनआईवीएच के शिक्षक के खिलाफ यौन शोषण का मुकदमा

एनआईवीएच के शिक्षक के खिलाफ यौन शोषण का मुकदमा

Fri, 25 May 2018 02:08 AM IST
Updated Fri, 25 May 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
एनआईवीएच के शिक्षक के खिलाफ यौन शोषण का मुकदमा
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

राष्ट्रीय दृष्टि बाधितार्थ संस्थान (एनआईवीएच) में छात्र के साथ यौन शोषण के मामले में पुलिस ने आरोपी अध्यापक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि शिक्षक संगीत सिखाने के बहाने छात्र को कमरे में बुलाता था और यौन शोषण करता था। मामले में उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने भी जांच की थी। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कह रही है।

बता दें एनआईवीएच में पढ़ने वाले हिमाचल प्रदेश निवासी एक छात्र ने खुद के साथ हुई घटना की शिकायत अपने पिता से की थी। पिता ने इसकी शिकायत उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग से की। इसके बाद आयोग की सदस्या शारदा त्रिपाठी ने बचपन बचाओ आंदोलन के सदस्य सुरेश उनियाल के साथ मिलकर संस्थान में जाकर मामले की पड़ताल की। पड़ताल में अध्यापक रमेश कश्यप पर लगाए गए सभी आरोप सही निकले। इसके अलावा रमेश कश्यप के खिलाफ कई और मामले भी सामने आए। पता चला कि कश्यप ने वर्ष 2006 और 2007 में एक छात्र का यौन शोषण किया था। शारदा त्रिपाठी ने जांच रिपोर्ट को आयोग की अध्यक्ष को सौंप दिया। इसके बाद राजपुर थाने में बचपन बचाओ आंदोलन के सदस्य सुरेश उनियाल की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थानाध्यक्ष राजपुर अरविंद चौधरी ने बताया कि आरोपी अध्यापक को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed